ePaper

तमिलनाडु में दूध की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

Updated at : 25 Oct 2014 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
तमिलनाडु में दूध की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने आज दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा कर दी है. सरकार ने स्‍थानीय दूध उत्पादकों की खरीद मूल्य बढाने की मांग के मद्देनजर यह फैसला किया है. पिछली बार राज्य सरकार ने तीन वर्ष पहले दूध कीमत बढाई थी. मुख्यमंत्री ओ पन्निरसेल्वम ने एक बयान […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने आज दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा कर दी है. सरकार ने स्‍थानीय दूध उत्पादकों की खरीद मूल्य बढाने की मांग के मद्देनजर यह फैसला किया है. पिछली बार राज्य सरकार ने तीन वर्ष पहले दूध कीमत बढाई थी.

मुख्यमंत्री ओ पन्निरसेल्वम ने एक बयान में कहा, दूध उत्पादकों को किए जाने वाले भुगतान में कोई बाधा नहीं होनी चाहिये और न ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति किये जाने वाले दूध की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. सरकार तीन वर्षो के बाद इस वृद्धि की घोषणा करने के लिए बाध्य है.

उन्होंने कहा कि सरकार एक लीटर टोन्ड दूध की कीमत 24 रुपये से 34 रुपये लीटर करने के लिए बाध्य है. राज्य के करीब 22.5 लाख दूध उत्पादकों की मांग के मद्देनजर सरकार ने गाय और भैंस के दूध का खरीद मूल्य भी क्रमश: पांच रुपये और चार रुपये प्रति लीटर बढा दिया है.

दूध उत्पादकों की मांग थी कि चारे के दाम, मवेशियों की कीमत और अन्य लागतों के मद्देनजर दूध खरीद मूल्य बढाया जाए. नयी घोषणा के साथ गाय के दूध का खरीद मूल्य 23 रुपये से बढकर 28 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 31 रुपये से बढकर 35 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा. बढी हुई कीमत इस वर्ष एक नवंबर से प्रभावी होगी. उन्होंने पूर्ववर्ती द्रमुक सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में सरकारी दूध आपूर्तिकर्ता ‘आविन’ की माली हालत खराब हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola