बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 19 रुपये महंगा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 2:05 PM
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गयी. बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपये महंगा हो गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली में विमान […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी के चलते विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में बुधवार को 2.6 प्रतिशत की वृद्धि की गयी. बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर भी 19 रुपये महंगा हो गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार , दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,637.25 रुपये किलोलीटर यानी 2.6 प्रतिशत बढ़कर 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी की वजह से दरों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि की गई है. इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दामों में मामूली 13.88 रुपये किलोलीटर की वृद्धि की गई थी. इस वृद्धि का बोझ पहले से नकदी संकट का सामना कर रही एयरलाइन कंपनियों पर पड़ेगा.
इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम भी 695 रुपये से बढ़ाकर 714 रुपये कर दिया है. यह लगातार पांचवां महीना है जब रसोई गैस के दाम में वृद्धि की गई है. रसोई गैस की कीमत 2019 से बढ़ाई जा रही है. पिछले पांच महीनों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 139.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










