यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को दूसरी तिमाही में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 6:57 PM
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 123.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है. फंसे कर्ज में कमी और उसके लिए कम प्रावधान किये जाने से बैंक के मुनाफे में यह वृद्धि हासिल की गयी. शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में बैंक […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 123.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है. फंसे कर्ज में कमी और उसके लिए कम प्रावधान किये जाने से बैंक के मुनाफे में यह वृद्धि हासिल की गयी. शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में बैंक ने यह जानकारी दी है. एक साल पहले की इसी अवधि में बैंक को 883.17 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में बैंक को 105 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.
बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि सितंबर 2019 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 3,013.74 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले की इसी तिमाही में उसकी आय 2,600.47 करोड़ रुपये थी. यूनाइटेड बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 सितंबर तक गिरकर 7.88 फीसदी रह गयी. एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 14.36 फीसदी था. उसका सकल एनपीए या फंसा कर्ज सितंबर अंत में कम होकर सकल कर्ज का 15.51 फीसदी रह गया. एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 22.69 फीसदी पर था.
आंकड़ों में यह राशि शुद्ध एनपीए 8,658.10 करोड़ रुपये से घटकर 5,380.93 करोड़ रुपये जबकि सकल एनपीए 15,163.28 करोड़ रुपये से कम होकर 11,544.19 करोड़ रुपये रह गया. बैंक का सितंबर 2019 तिमाही में प्रावधान और आकस्मिक व्यय कम होकर 436.42 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,481.24 करोड़ रुपये था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










