PNB हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 45 फीसदी बढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2019 6:39 PM
नयी दिल्ली : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 45 फीसदी बढ़कर 366.8 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 253 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 2,230.34 […]
नयी दिल्ली : पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 45 फीसदी बढ़कर 366.8 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 253 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 2,230.34 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,808.26 करोड़ रुपये थी.
पीएनबी हाउसिंग की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 30 सितंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में कुल कर्ज का 0.84 फीसदी रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.45 फीसदी होगी. शुद्ध गैर-निष्पादित परिसपंत्ति (अवरुद्ध ऋण) आलोच्य तिमाही में 0.65 फीसदी रही, जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 0.35 फीसदी थी. 30 सितंबर, 2019 को कंपनी की सकल एनपीए 0.73 फीसदी थी.
कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि आवास क्षेत्र के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और ऐसे हालात में कंपनी अपने कारोबार, खातों की गुणवत्ता और वित्तीय निष्पादन पर विशेष ध्यान दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










