औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जून में चार महीने के निचले स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 7:23 PM
नयी दिल्ली : खनन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर दो फीसदी पर आ गयी. यह पिछले चार महीने का निचला स्तर है. आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी. पिछले साल जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सात फीसदी की दर […]
नयी दिल्ली : खनन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर दो फीसदी पर आ गयी. यह पिछले चार महीने का निचला स्तर है. आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी. पिछले साल जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सात फीसदी की दर से बढ़ा था. इससे पहले आईआईपी की वृद्धि का निचला स्तर फरवरी में 0.20 फीसदी रहा था. आईआईपी मार्च में 2.7 फीसदी, अप्रैल में 4.30 फीसदी और मई में 4.60 फीसदी की दर से बढ़ा था.
इसे भी देखें : मार्च में औद्योगिक उत्पादन 21 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में आईआईपी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 5.10 फीसदी की तुलना में गिरकर 3.60 फीसदी पर आ गयी. जून महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के इसी महीने के 6.90 फीसदी की तुलना में गिरकर 1.20 फीसदी पर आ गयी. पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में इस बार जून में 6.5 प्रतिशत का संकुचन देखा गया. पिछले साल जून में इसमें 9.70 फीसदी की तेजी रही थी.
बिजली उत्पादन की वृद्धि दर भी 8.50 फीसदी से घटकर 8.20 फीसदी पर आ गयी. खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 6.50 फीसदी से कम होकर 1.60 फीसदी पर आ गयी. उपभोक्ता आधारित वर्गीकरण को देखें, तो प्राथमिक वस्तुओं में 0.5 फीसदी की तथा माध्यमिक वस्तुओं में 12.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली. निर्माण संबंधित वस्तुओं में 1.8 फीसदी का संकुचन हुआ. विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से आठ औद्योगिक समूहों जून महीने में सकारात्मक वृद्धि रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










