ePaper

HDFC ने नये-पुराने कर्ज पर ब्याज दरों में की 0.10 फीसदी की कटौती, होम लोन का ईएमआई होगा सस्ता

Updated at : 31 Jul 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
HDFC ने नये-पुराने कर्ज पर ब्याज दरों में की 0.10 फीसदी की कटौती, होम लोन का ईएमआई होगा सस्ता

मुंबई : आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के खुदरा ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. यह कटौती नये कर्ज के साथ मौजूदा ऋण पर भी लागू होगी. एचडीएफसी ने बयान में कहा कि 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर 8.60 फीसदी ब्याज लिया जायेगा. वहीं, […]

विज्ञापन

मुंबई : आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के खुदरा ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. यह कटौती नये कर्ज के साथ मौजूदा ऋण पर भी लागू होगी. एचडीएफसी ने बयान में कहा कि 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर 8.60 फीसदी ब्याज लिया जायेगा. वहीं, महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.55 फीसदी होगी. यह ब्याज कटौती मौजूदा ग्राहकों के लिए भी होगी.

इसे भी देखें : एचडीएफसी बैंक ने बचत खाता ब्याज दर में 0.5 फीसदी की कटौती की

बयान में कहा गया है कि 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर 8.85 फीसदी ब्याज लिया जायेगा. वहीं, महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.80 फीसदी होगी. 75 लाख रुपये से अधिक के ऋण पर क्रमश: 8.90 फीसदी और 8.85 फीसदी ब्याज दर लागू होगी.

इससे पहले, इसी महीने भारतीय स्टेट बैंक ने अपने विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की थी. इसके अलावा, बैंक ने एक साल के कर्ज पर ब्याज दर को 8.45 से घटाकर 8.40 फीसदी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola