किसानों की आमदनी दोगुना करने वाली भारत की योजना पर ईयू ने मांगी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के माध्यम से यह जानकारी मांगी है कि भारत किस प्रकार किसानों की आमदनी दोगुना करने और कृषि तथा ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के माध्यम से यह जानकारी मांगी है कि भारत किस प्रकार किसानों की आमदनी दोगुना करने और कृषि तथा ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को शुक्रवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

इसे भी देखें : किसानों की आमदनी को दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि जून, 2019 में आयोजित डब्ल्यूटीओ कृषि समिति की बैठक में यूरोपीय संघ ने किसानों की आय दोगुना करने की भारत की योजना तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये के व्यय के आवंटन के बारे में जानकारी मांगी थी. गोयल ने यह भी बताया कि जून, 2019 में आयोजित डब्ल्यूटीओ कृषि समिति की बैठक में डब्ल्यूटीओ के नौ सदस्य देशों ने भारत की विभिन्न कृषि नीतियों पर 49 प्रश्न पेश किये थे. उन्होंने यह भी बताया कि ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया ओर ग्वाटेमाला ने भारत की गन्ना राजसहायता के खिलाफ विवाद आरंभ किये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola