दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के भाई को कम से कम एक महीना जेल में रहना होगा

Updated:
विज्ञापन

साराजेवो : दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल के छोटे भाई और भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बोस्निया में कम-से-एक माह तक हिरासत में रहना पड़ सकता है. अभियोजक काजिम सेरहैटलिक ने ‘एएफपी’ से कहा कि तुजला की अदालत के न्यायाधीश ने जांच का सामना कर रहे तीन लोगों को एक महीने की हिरासत में […]

विज्ञापन

साराजेवो : दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल के छोटे भाई और भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बोस्निया में कम-से-एक माह तक हिरासत में रहना पड़ सकता है. अभियोजक काजिम सेरहैटलिक ने ‘एएफपी’ से कहा कि तुजला की अदालत के न्यायाधीश ने जांच का सामना कर रहे तीन लोगों को एक महीने की हिरासत में रखने का आदेश दिया है. यह मामला उत्तर-पूर्वी शहर लुकावाक में कोकिंग संयंत्र के परिचालन से संबंधित है.

विज्ञापन

इसे भी देखें : दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल बोस्निया में गिरफ्तार

प्रमोद मित्तल 2003 से इस संयंत्र का सह-प्रबंधन कर रहे हैं. इस संयंत्र में करीब 1,000 कर्मचारी कार्यरत हैं. जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी. इस कंपनी का प्रबंधन प्रमोद मित्तल की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स एवं एक स्थानीय कंपनी (केएचके) मिलकर करती है. इस मामले में महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य एवं पर्यवेक्षी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है.

अभियोजन ने कहा कि उन पर ‘संगठित अपराध और उल्लेखनीय रूप से शक्ति के दुरुपयोग एवं आर्थिक अपराध’ करने के संदेह हैं. सेरहैटलिक के मुताबिक, दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार संदिग्धों को 45 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. संदिग्धों को बुधवार को एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola