फोर्टिस हेल्थकेयर को चौथी तिमाही में हुआ 151 करोड़ रुपये मुनाफा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2019 में समाप्त चौथी तिमाही में 151.19 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 914.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. फोर्टिस हेल्थकेयर ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 1,184.15 करोड़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2019 में समाप्त चौथी तिमाही में 151.19 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 914.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. फोर्टिस हेल्थकेयर ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 1,184.15 करोड़ रुपये हो गयी.

विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, एक साल पहले की मार्च तिमाही में उसकी आय 1,086.38 करोड़ रुपये रही थी. मार्च, 2019 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 223.71 करोड़ रुपये रहा. इसकी तुलना में 2017-18 में उसे 934.42 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. वहीं, 2018-19 में परिचालन से आय 4,469.36 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले यह आंकड़ा 4,560.81 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola