ePaper

रुचि सोया अधिग्रहण मामला : DBS Bank ने ज्यादा भुगतान को लेकर खटखटाया NCLT का दरवाजा

Updated at : 08 May 2019 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
रुचि सोया अधिग्रहण मामला : DBS Bank ने ज्यादा भुगतान को लेकर खटखटाया NCLT का दरवाजा

मुंबई : सिंगापुर के ऋणदाता डीबीएस बैंक ने कर्ज तले दबी रुचि सोया के अधिग्रहण सौदे को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया. डीबीएस ने पतंजलि की 4,350 करोड़ रुपये की पेशकश में से ज्यादा भुगतान किये जाने की गुहार लगायी है. न्यायमूर्ति वीपी सिंह और न्यायमूर्ति रविकुमार दुरईसामी की […]

विज्ञापन

मुंबई : सिंगापुर के ऋणदाता डीबीएस बैंक ने कर्ज तले दबी रुचि सोया के अधिग्रहण सौदे को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया. डीबीएस ने पतंजलि की 4,350 करोड़ रुपये की पेशकश में से ज्यादा भुगतान किये जाने की गुहार लगायी है. न्यायमूर्ति वीपी सिंह और न्यायमूर्ति रविकुमार दुरईसामी की एनसीएलटी पीठ ने रुचि सोया और डीबीएस से 10 मई तक विस्तृत जानकारी जमा करने के लिए कहा है. रुचि सोया की मशीनरी और संयंत्र पर पहला हक डीबीएस और कंपनी (रुचि सोया) का है.

इसे भी देखें : रुचि सोया के अधिग्रहण पर पतंजलि की संशोधित बोली पर अब 30 अप्रैल को होगा फैसला

डीबीएस ने कहा कि रुचि के संयंत्र और उपकरणों पर पहला हक हमारा है. रुचि सोया पर हमारा 243 करोड़ रुपये बकाया है. डीबीएस ने न्यायाधिकरण को बताया कि यदि कंपनी परिसमापन के लिए जाती है, तो हमें 217 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह बकाये का 90 फीसदी है. हालांकि, कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने सबको बराबर राशि देने का फैसला किया है और इसके चलते हमें रुचि सोया सौदे से केवल 118 करोड़ रुपये मिलेंगे.

वहीं, पतंजलि ने एनसीएलटी को बताया कि 4,350 करोड़ रुपये की पेशकश में वह 3,233 करोड़ रुपये बैंकों से उधार लेगी और 1,185 करोड़ रुपये आंतरिक एवं अन्य स्रोतों से जुटायेगी. रुचि सोया का उचित मूल्य 4,161 करोड़ रुपये है. कंपनी का एसबीआई की अगुवाई वाले कर्जदाताओं का 9,345 करोड़ रुपये बकाया है. पतंजलि ने कहा कि उसकी रुचि सोया को शेयर बाजार से हटाने की कोई योजना नहीं है. इसकी बजाय वह 98 फीसदी इक्विटी अपने पास रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola