JSPL ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड 15.1 लाख टन किया इस्पात का उत्पादन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 5:32 PM
नयी दिल्ली : जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 15.1 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और 14.5 लाख टन इस्पात की बिक्री की. यह किसी भी तिमाही में कंपनी का सर्वाधिक उत्पादन है. जेएसपीएल ने बयान जारी कर कहा है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 […]
नयी दिल्ली : जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 15.1 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और 14.5 लाख टन इस्पात की बिक्री की. यह किसी भी तिमाही में कंपनी का सर्वाधिक उत्पादन है. जेएसपीएल ने बयान जारी कर कहा है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 के जनवरी-मार्च तिमाही में 12.6 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और 11.8 लाख टन इस्पात की बिक्री की.
इसे भी देखें : जेएसपीएल ने झारखंड में ब्लैक पैंथर टीएमटी सरिया पेश किया
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में किसी भी तिमाही की तुलना में सबसे ज्यादा इस्पात उत्पादन और बिक्री की है. जेएसपीएल के संयुक्त प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा कि चौथी तिमाही में भी हम उस गति को बरकरार रखने में कामयाब रहे. आंगुल में उत्पादन बढ़ाने के बाद हम उत्पादन और बिक्री दोनों क्षेत्रों में वृद्धि की गति को बनाये रखने को लेकर आश्वस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










