IMF से पाकिस्तान को मई में मिल सकता है 6 से 12 अरब डॉलर का राहत पैकेज

Updated:
विज्ञापन

कराची : वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को मई महीने के मध्य में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 6 अरब डॉलर से 12 अरब डॉलर तक का राहत पैकेज मिल सकता है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझौते की शर्तों पर मतभेदों को काफी हद तक दूर कर […]

विज्ञापन

कराची : वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को मई महीने के मध्य में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 6 अरब डॉलर से 12 अरब डॉलर तक का राहत पैकेज मिल सकता है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझौते की शर्तों पर मतभेदों को काफी हद तक दूर कर लिया है.

विज्ञापन

इसे भी देखें : पाकिस्तान ने आईएमएफ से मांगा अब तक सबसे बड़ा ऋण पैकेज

प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार इन दिनों भुगतान में चूक की समस्या से जूझ रही है. पाकिस्तान ने इस संकट से बाहर आने के लिए अपनी करीबी सहयोगी देशों चीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से मदद मांगी है.

उमर ने ब्रिटेन के दैनिक अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि हम राहत पैकेज के करीब पहुंच गये हैं. पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन ने ब्रिटिश अखबार के हवाले से कहा कि वित्त मंत्री उमर ने उम्मीद जतायी है कि हम अप्रैल के अंत या फिर मई के पहले पखवाड़े (15 दिन) में आईएमएफ के साथ समझौते पर पहुंच जायेंगे. यह राहत पैकेज 6 अरब डॉलर से 12 अरब डॉलर के बीच होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola