ePaper

भारत में आज शाम चार बजे तक रोक दिया जाएगा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन

Updated at : 13 Mar 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में आज शाम चार बजे तक रोक दिया जाएगा बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन

नयी दिल्ली : भारत में बुधवार शाम चार बजे तकबोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन रोक दिया जाएगा. इस संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन शाम चार बजे तक रोक दिया जाएगा. यह फैसला कुछ दिन पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में बुधवार शाम चार बजे तकबोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन रोक दिया जाएगा. इस संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन शाम चार बजे तक रोक दिया जाएगा. यह फैसला कुछ दिन पहले इथोपियन एअरलाइन्स के एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर किया गया है.

इस हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गयी थी.

मंगलवार रात डीजीसीए ने इस फैसले की घोषणा की थी कि भारतीय एअरलाइन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे इन विमानों का परिचालन रोक दिया जाएगा. डीजीसीए के अधिकारी ने बुधवार सुबह कहा, “हम भारतीय एअरलाइनों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे सभी बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों का परिचालन आज शाम चार बजे तक बंद कर देंगे.”

स्पाइसजेट के बेड़े में ऐसे 12 विमान हैं. वहीं, जेट एअरवेज के पास पांच विमान हैं जिनका परिचालन पहले ही बंद किया जा चुका है.

बुधवार को दिये गये एक बयान में स्पाइसजेट ने कहा, “स्पाइसजेट ने डीजीसीए के निर्णय के बाद बोइंग 737 मैक्स के परिचालन को निलंबित कर दिया है.” एअरलाइन ने कहा, “हमारे लिए यात्रियों, चालक दल के सदस्यों एवं परिचालन की सुरक्षा सबसे महत्त्वपूर्ण है और हम अपने परिचालन को सामान्य करने के लिए नियामक एवं निर्माता के साथ काम करेंगे.”

कंपनी ने कहा, “हमें भरोसा है कि हम अपने यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे.”

रविवार को इथोपियन एअरलाइन के विमान के साथ हुआ हादसा पांच महीने के भीतर ऐसा दूसरा हादसा है जिसमें बोइंग 737 मैक्स 8 विमान शामिल था. पिछले साल अक्टूबर में लॉयन एअर द्वारा परिचालित एक ऐसा ही विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 180 से अधिक लोग मारे गए थे. यूरोपीय संघ एवं कई अन्य देश पहले से ही अपने-अपने हवाई क्षेत्र में 737 मैक्स 8 विमान के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर चुके हैं.

बोइंग 737 मैक्स परिचालन : उड्डयन मंत्रालय आपात योजना के लिए एअरलाइनों के साथ करेगा बैठक
नागर विमानन मंत्रालय बोइंग 737 मैक्स विमानों के परिचालन को रोकने के मद्देनजर आकस्मिक योजना बनाने के लिए शाम चार बजे सभी एअरलाइनों के साथ एक बैठक करेगा. मंगलवार रात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय एअरलाइन कंपनियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के परिचालन को ‘तत्काल’ रोके जाने के अपने फैसले की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola