शेयर बाजार के बाद रुपये में भी तेज गिरावट, डॉलर के मुकाबले 74.45 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई: रुपया शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 74.45 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया. इसकी प्रमुख वजह आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ना और घरेलू शेयर बाजार का अचानक लुढ़कना है. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.37 पर खुला और जल्दी […]

विज्ञापन

मुंबई: रुपया शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 74.45 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया. इसकी प्रमुख वजह आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ना और घरेलू शेयर बाजार का अचानक लुढ़कना है.

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.37 पर खुला और जल्दी ही लुढ़कर कर 74.45 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे लुढ़का.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ने, राजकोषीय घाटा बढ़ने के डर और पूंजी के बाहर जाने का रुपया पर दबाव पड़ा. बुधवार को रुपया 18 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 74.21 के स्तर पर बंद हुआ था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola