ePaper

सरकार ने GSTR-3B दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तक बढ़ायी

Updated at : 21 Aug 2018 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने GSTR-3B दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तक बढ़ायी

नयी दिल्ली : सरकार ने जुलाई महीने के लिए जीएसटी संक्षिप्त बिक्री रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त कर दी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई महीने के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त, 2018 कर दी गयी है. पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने जुलाई महीने के लिए जीएसटी संक्षिप्त बिक्री रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त कर दी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई महीने के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त, 2018 कर दी गयी है. पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त थी.

इसे भी पढ़ें : GST की समस्याएं दूर करने कारोबारियों और उद्योगों के पास जायेंगे अधिकारी

पीडब्ल्यूसी के पार्टनर एवं लीडर अप्रत्यक्ष कर प्रतीक जैन ने कहा कि 20 अगस्त को रिटर्न दाखिल करने के दौरान तकनीकी दिक्कत आयी. यह जीएसटीआर-3बी आखिरी तारीख थी. ऐसे में और समय दिया गया है, जो अच्छी बात है. जुलाई में जीएसटी संग्रह 96,483 करोड़ रुपये रहा है. इससे पिछले महीने यह 95,610 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola