Maruti Suzuki Ciaz का फेसलिफ्ट एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और नयी खूबियां

बेंगलुरु : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी मध्यम आकार की सेडान सियाज का नया अवतार पेश किया है. सियाज के इस उन्नत संस्करण में नया पेट्रोल पावरट्रेन है. इस मॉडल की शुरुआती शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है. नयी सियाज नये 1.5 लीटर के के15 पेट्रोल इंजन के […]
बेंगलुरु : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी मध्यम आकार की सेडान सियाज का नया अवतार पेश किया है. सियाज के इस उन्नत संस्करण में नया पेट्रोल पावरट्रेन है.
इस मॉडल की शुरुआती शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये है. नयी सियाज नये 1.5 लीटर के के15 पेट्रोल इंजन के साथ आयी है. इसमें नयी पीढ़ी की स्मार्ट हाइब्रिड प्रौद्योगिकी है, जिसमें लिथियम आयन बैटरी है.
सियाज के पूर्व के संस्करण में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन है. इस नये पेट्रोल संस्करण के मैनुअल माॅडल की कीमत 8.19 लाख से 9.97 लाख रुपये है. आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल की कीमत 9.8 लाख से 10.97 लाख रुपये है.
इस मॉडल के डीजल संस्करण में हाइब्रिड प्रौद्योगिकी के साथ 1.3 लीटर का डीजल इंजन ही रहेगा. इसका कीमत 9.19 लाख से 10.97 लाख रुपये है.
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने कहा कि इन ताजा बदलावों के साथ हमें भरोसा है कि नयी सियाज ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी.
मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) आरएस कल्सी ने कहा कि कंपनी ने नया पेट्रोल इंजन और संबंधित प्रौद्योगिकियों का विकास करने के लिए 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




