कल से 222 कंपनियों के शेयरों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगा बंबई शेयर बाजार

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार कल से 222 कंपनियों के शेयरों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा रहा है. इन कंपनियों के शेयरों में छह महीने से अधिक से कारोबार स्थगित है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जबकि सरकार मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है. सूचीबद्ध और गैर सूचीबद्ध दोनों तरह की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार कल से 222 कंपनियों के शेयरों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा रहा है. इन कंपनियों के शेयरों में छह महीने से अधिक से कारोबार स्थगित है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जबकि सरकार मुखौटा कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है. सूचीबद्ध और गैर सूचीबद्ध दोनों तरह की कंपनियों पर कार्रवाई हो रही है.

विज्ञापन

मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल कथित रूप से गैरकानूनी धन के प्रवाह के लिए होता है। बीएसई ने सर्कुलर में कहा कि 210 ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयरों में छह महीने से अधिक से कारोबार नहीं हो रहा है.

इन कंपनियों को चार जुलाई , 2018 से बीएसई के प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है. इसके अलावा छह कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अनिवार्य रूप से हटाया है। इन कंपनियों को भी कल से बीएसई से हटाया जा रहा है. इसके अलावा छह ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयरों का कारोबार छह महीने से अधिक से बंद है और ये परिसमापन की प्रक्रिया में हैं, को भी बीएसई से हटाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola