ब्रिटेन के पहले भारतीय रेस्तरां का दुर्लभ मेन्यू कार्ड बिका 7.60 लाख रुपये में

लंदन : ब्रिटेन में आज से दो सौ वर्ष से भी कुछ अधिक समय पूर्व स्थापित पहले भारतीय रेस्तरां का एक दुर्लभ मेन्यू कार्ड के लिए नीलामी में 11,344 डॉलर की बोली लगायी गयी. रेस्त्रां में परोसे जाने वाले पकवानों में ‘पाइनेपल पुलाव’ (अनानास का पुलाव) और ‘चिकन करी’ जैसे व्यंजनों के नाम हैं जो […]
लंदन : ब्रिटेन में आज से दो सौ वर्ष से भी कुछ अधिक समय पूर्व स्थापित पहले भारतीय रेस्तरां का एक दुर्लभ मेन्यू कार्ड के लिए नीलामी में 11,344 डॉलर की बोली लगायी गयी. रेस्त्रां में परोसे जाने वाले पकवानों में ‘पाइनेपल पुलाव’ (अनानास का पुलाव) और ‘चिकन करी’ जैसे व्यंजनों के नाम हैं जो इसकी खासियत थे. हिंदुस्तानी डिनर एंड हुक्का स्मोकिंग क्लब की स्थापना शेख दीन मोहम्मद ने 1809 में लंदन के पोर्टमैन स्क्येर पर की थी.
मूल रूप से बिहार के मोहम्मद एक एंग्लो-इंडियन पर्यटक और कारोबारी थे. वह उन शुरुआती प्रवासियों में से थे जो भारत से इंग्लैंड गये. ब्रिटेन के लोगों को भारतीय पकवानों के स्वाद से परिचित कराने के लिए उन्होंने इस रेस्तरां को खोला था. दीन मोहम्मद का यह रेस्तरां ज्यादा दिन नहीं चला. 1812 में उनका दिवाला पिट गया.
उसके नये प्रबधंकों ने बाद में उसे ‘हिंदुस्तानी कॉफी हाउस’ नाम से 20 साल और चलाया लेकिन अंतत: 1833 में वह भी बंद हो गया. इसी रेस्तरां का एक हस्तलिखित मेन्यू कार्ड यहां एक पुस्तक मेला में 8,500 पौंड यानी 11,344 डॉलर या 7,59,996 रुपये में बिका है. इस पर लिखे अन्य पकवानों के नाम में ‘मक्की पुलाव’, ‘लोबस्टर करी’, ‘कूलमाह ऑफ लैंब या वील’ इत्यादि शामिल हैं.
कुल 25 भारतीय पकवानों के नाम इस कार्ड पर हैं जिनके दाम भी लिखे हैं. उदाहरण के लिए मक्की पुलाव उस समय एक पौंड एक सीलिंग और चिकन करी 12 सीलिंग में बिकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




