ePaper

वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कहा : 15 दिन में खामियों की पहचान करें, समाधान का प्लान बनायें

Updated at : 27 Feb 2018 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कहा : 15 दिन में खामियों की पहचान करें, समाधान का प्लान बनायें

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के बाद बैंकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कहा है कि 15 दिन में खामियों की पहचान करें और उसके समाधान का प्लान बनायें. इसे भी पढ़ें : पंजाब नेशनल बैंक घोटाला : […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के बाद बैंकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कहा है कि 15 दिन में खामियों की पहचान करें और उसके समाधान का प्लान बनायें.

इसे भी पढ़ें : पंजाब नेशनल बैंक घोटाला : बैंक अफसर गोकुलनाथ शेट्टी ने ऐसे आपके पैसों को नीरव मोदी को दिलवाया

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार नेमंगलवारको यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि परिचालन एवं प्रौद्योगिकी के बढ़ते जोखिम के मद्देनजर खामियों की पहचान कर आवश्यक तैयारी के संबंध में प्राथमिक कदम उठाने के लिए सार्वजनिक बैंकों को 15 दिन कावक्त दिया गया है.

पीएनबी घोटाले की राशि बढ़कर 12,700 करोड़ रुपये होने के साथ उन्होंने यह बात कही. सार्वजनिक बैंकों के कार्यकारी निदेशकों तथा मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों को बढ़ते जोखिम से निबटने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा गया है.

इसे भी पढ़ें : रोटोमैक बैंक घोटाला : ‘किंग ऑफ पेन’ विक्रम कोठारी और बेटा राहुल कोठारी को CBI ने किया गिरफ्तार

कुमार ने ट्वीट किया, ‘परिचालन एवं प्रौद्योगिकी संबंधी जोखिमों के बढ़ने के मद्देनजर कमियों की पहचान करने, उन्हें दूर करने, प्राथमिक कदम उठाने, श्रेष्ठ प्रक्रियाओं से सीख तकनीकी समाधान समेत रणनीति तैयार करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही स्पष्ट करने के लिए सार्वजनिक बैंकों को 15 दिन की समयसीमा दी गयी है.’

घोटाले में फंसे पंजाब नेशनल बैंक ने सोमवार की देर रात कहा था कि घोटाले की राशि पहले के आकलन के मुकाबले 20.42 करोड़ डॉलर बढ़ सकती है. कुमार ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के श्रेष्ठ चलन से सीखना और मौजूदा व्यवस्था में कमियों की पहचान करना कार्यकारी निदेशकों एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी.

इसे भी पढ़ें : PNB घोटाले से बैंकों के खाताधारकों के उड़े हैं होश, मगर आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं…

उन्हें अपने बैंक के परिचालन जोखिम प्रबंधन व्यवस्था का आकलन करना होगा और बेहतर बनाने के लिए कमियों की पहचान कर उसे दूर करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola