फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोल होने पर किया था अकाउंट डिलीट

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 May 2020 12:09 PM

विज्ञापन

Zaira Wasim- भले ही जायरा वसीम ने फिल्मों को अलविदा कह दिया हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में जायरा ने टिड्डियों को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया था, जिससे लोग भड़क गए थे. इस ट्वीट के कारण जायरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था. लेकिन अब जायरा एक बार फिर वापस ट्विटर पर आ गई हैं. उन्होंने अपने अकाउंट को रीएक्टिवेट कर लिया है.

विज्ञापन

भले ही जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने फिल्मों को अलविदा कह दिया हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में जायरा ने टिड्डियों को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया था, जिससे लोग भड़क गए थे. इस ट्वीट के कारण जायरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था. लेकिन अब जायरा एक बार फिर वापस ट्विटर पर आ गई हैं. उन्होंने अपने अकाउंट को रीएक्टिवेट कर लिया है.

एक यूजर ने जायरा से पूछा कि वो अब ट्विटर वापस क्यों आई हैं. इस सवाल पर जायरा ने जवाब देते हुए लिखा, मैं वापस इसलिए आई हूं कि क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं. जब भी मेरे सिर के अंदर या आसपास का शोर चरम पर पहुंच जाता है तो मुझे भी ब्रेक की जरूरत पड़ती है.

बता दें कि हाल ही में जायरा वसीम ने टिड्डों के हमले की तुलना अल्लाह के कहर से की थी. उन्होंने अपने ट्वीट में कुरान की एक आयत लिखी थी जिसमें उन्‍होंने इन हमलों को घमंडी लोगों पर अल्लाह का कहर बताया गया है. जायरा का यह ट्वीट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. इन सब बवाल के बाद जायरा वसीम ने ट्वीटर छोड़ दिया था. जायरा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था.

गौरतलब है कि 2019 में जायरा ने धर्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया था. इस खबर ने जायरा के फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. हालांकि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए इसे उनका निजी मामला बताया था.

Also Read: जायरा वसीम ने टिड्डियों के हमले को लेकर लिखी ऐसी बात, मचा बवाल तो डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

बता दें कि देश के कई राज्यों में आतंक मचाने वाली टिड्‌डी इन दिनों लॉकडाउन में कोरोना वायरस के बाद दूसरी सबसे बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं. हरे भरे खेतों को देखते ही देखते चट करने वाली टिड्‌डी ने पिछले पाकिस्तान में खूब कहर बरपाया था. कई राज्यों में हजारों की संख्या में टिड्डी दल फसलों को चट कर जा रहे हैं. जिन प्रदेशों में टिड्डियों का दल पहुंच रहा है वहां खेतों में खड़ी हजारों एकड़ फसल खराब हो जा रही है.देश के 6 राज्यों में इसका हमला हो चुका है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola