जब सनी देओल को इस एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़! गदर फेम तारा सिंह के उड़ गए थे होश, वजह जान चौंक जाएंगे आप

सनी देओल इस समय गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच आपको एक किस्सा बताते है जिसे आप नहीं जानते होंगे. सुपरहिट फिल्म घायल वंस अगेन की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिससे सनी देओल और सारे कास्ट के लोग हैरान रह जाते है.
सनी देओल इंडस्ट्री के दमदार अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं. बड़े पर्दे पर जब वो विलेन के सामने डायलॉग बोलते है तो बदमाशों की हालत खराब हो जाती है. उनकी गुस्से भरे नजर और ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है!’ इन दिनों एक्टर गदर 2 को लेकर चर्चा में रहते है. इस बीच आपको एक किस्सा बताते है जब सनी को सोहा अली खान ने जोरदार थप्पड़ मारा था.
सुपरहिट फिल्म घायल वंस अगेन की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिससे सनी देओल और सारे कास्ट के लोग हैरान रह जाते है. दरअसल, सोहा अली खान जो फिल्म में एक मनोचिकित्सक का रोल प्ले कर रही थी. उन्हें एक सीन में सनी को होश में लाने के लिए थप्पड़ मारना था. इस किरदार में एक्ट्रेस इतनी मशगूल हो गईं कि उन्होंने सनी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और सेट पर सभी चौंका गए.
सनी देओल ने सोहा अली खान की हालत को समझा और इसपर ओवररिएक्ट नहीं किया. उन्होंने इसे जाने दिया. साथ ही वो इस बात से खुश हुए कि सीन काफी अच्छे से हुआ. बता दें कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही थी. वहीं, साल 1990 में आई राजुकमार संतोषी की फिल्म घायल सुपरहिट रही थी. इसमें सनी के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और राज बब्बर ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
Also Read: Abdu Rozik को ‘गदर 2’ के तारा सिंह के लुक में देखते ही सनी देओल ने किया ये काम, सकीना को मिला ये नायाब तोहफा
‘गदर 2’ पूरे 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गदर 2 में इस बार काफी कुछ नया दर्शकों को देखने मिलेगा. अमरीश पुरी की ने मूवी में सकीना के पिता अशरफ अली का किरदार निभाया था. 12 जनवरी साल 2005 को एक्टर का निधन हो गया. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, गदर बंटवारे के दौर में तारा सिंह और सकीना की एक प्रेम कहानी थी. सीक्वल में निर्माता 24 साल की छलांग लगा रहे हैं, क्योंकि इस बार कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के समय को दर्शायेगी. पिछली बार तारा सिंह गदर में सकीना को वापस लाने के लिए पाकिस्तान में था, इस बार वह इस लड़ाई के बीच अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










