Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: कैटरीना और विक्की की शादी का हिस्सा नहीं होंगे सलमान खान! लेटेस्ट अपडेट

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ हैं. उनके शादी में कई बड़े सेलेब्स शिरकत करने वाले हैं, लेकिन इसमें सलमान खान का नाम शामिल नहीं है.
Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर हर दिन नया अपेडट सामने आ रहा है. दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में सात फेरे लेंगे. विक्की और कैटरीना की शादी में कई बड़े स्टार्स बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं, लेकिन इसमें एक खास शख्स का नाम नहीं है. जी हां, सलमान खान का नाम इसमें नहीं है.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले है. दोनों की शादी में उनके परिवार और उनके कुछ क्लोज फ्रेंड ही शामिल होंगे. बता दें कि कैट और विक्की की रोका सेरेमनी डायरेक्टर कबीर खान के घर पर हुई थी.
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का हिस्सा सलमान खान नहीं होगें. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल शामिल होंगे. हालांकि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम नहीं है.
गौरतलब है कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पहला इन्वाइट सलमान खान और उनके परिवार को भेजा गया था. बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक समय पर एक दूसरे को डेट किया करते थे. हालांकि उनका रिश्ता चला नहीं, लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है. सलमान हमेशा कैट के साथ खड़े रहते है और दोनों ने काफी फिल्मों में भी काम किया है.
वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं. कहा जा रहा है कि वो पंजाबी स्टाइल में करने वाले है. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं गया है. इस बीच एक्टर इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स के एपिसोड में नजर आने वाले है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




