Rajkumar-Patralekha Wedding: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी करोगी, VIDEO VIRAL

Updated:
विज्ञापन

राजकुमार राव और पत्रलेखा 14 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर पत्रलेखा को रिंग के साथ प्रपोज करते दिख रहे है.

विज्ञापन

Rajkumar-Patralekha Wedding: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) 14 नवंबर यानी आज चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं. राजकुमार और पत्रलेखा की वेडिंग सेरिमनीज की शुरुआत हो चुकी हैं. कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर पत्रलेखा को रिंग के साथ प्रपोज करते दिख रहे है.

विज्ञापन

सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं. पत्रलेखा व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं. जबकि राजकुमार भी व्हाइट शेरवानी में काफी स्मार्ट लग रहे है.

वीडियो में राजकुमार राव घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा से पूछते हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके जवाब में एक्ट्रेस भी घुटनों पर आकर बोलती हैं, करूंगी और एक्टर को रिंग पहनाती है. जिसके बाद राजकुमार उन्हें रिंग पहनाते है. अंगूठी पहनाने के बाद कपल साथ में डांस करते है.

इस प्यारे से वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है. बता दें कि आज राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध जाएंगे. दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. बीते दिन पत्रलेखा की सहेली हुमा कुरैशी उनकी मेहंदी के लिए चंडीगढ़ पहुंची थी. पत्रलेखा और हुमा काफी अच्छे दोस्त हैं.

Also Read: राजकुमार-पत्रलेखा की मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंचीं हुमा कुरैशी, इस खूबसूरत शहर में कपल करेंगे कल शादी

वहीं, इस सेरेमनी में अभिनेता साकिब सलीम और फिल्म निर्माता फराह खान भी शामिल हुए. वहीं, इस सेलिब्रेशन की और भी तसवीरें सामने आई है, जिसमें राजकुमार और पत्रलेखा साथ में काफी खुश दिख रहे हैं. उनके साथ उनके दोस्त और परिवार के लोग भी नजर आ रहे है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola