Parveen Babi की बायोपिक में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कहा- बॉलीवुड फेल हुआ लेकिन...

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2023 1:48 PM

विज्ञापन

रविवार की सुबह उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बॉबी. बता दें कि उर्वशी, परवीन बॉबी की बायोपिक में काम करने जा रही.

विज्ञापन

Parveen Babi biopic: कान्स 2023 फिल्म फेस्टिवल और आईफा 2023 में उर्वशी रौतेला ने अपना जादू चलाया. अपनी अदाओं से उर्वशी ने सबके दिलों की धड़कनें बढ़ा दी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्ट्रेस अब अपनी नई फिल्म, दिवंगत अभिनेता परवीन बॉबी के जीवन पर एक बायोपिक की तैयारी शुरू कर दी है. इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया.

परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला

रविवार की सुबह उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बॉबी. ओम नमः शिवाय. नई शुरुआत के जादू पर भरोसा करें. उन्होंने आगामी बायोपिक के सारांश की एक तस्वीर साझा की. ये खबर सुनते ही इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.

https://www.instagram.com/p/CtClFkdoBhQ/

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, परवीन बॉबी के बारे में फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद. एक अन्य यूजर ने लिखा, परवीन बॉबी के बारे में आपकी आने वाली फिल्म का ब्लॉकबस्टर बनना तय है. एक यूजर ने लिखा, यह सुपरहिट होगा. उर्वशी रौतेला क्योंकि आप एक मेहनती व्यक्ति हैं. हर फिल्म में अपनी एक्टिंग को पसंद करते हैं. बता दें कि परवीन बॉबी का निधन 20 जनवरी 2005 को मुंबई में उनके फ्लैट में हुआ था.

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: फिल्म की कमाई में भारी उछाल, कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा

परवीन बॉबी के बारे में जानें ये बातें

साल 1972 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परवीन बॉबी ने 1973 में आयी फिल्‍म ‘चरित्र’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की. यह फिल्म तो ज्यादा चल नहीं सकी, लेकिन लोगों ने फिल्‍म परवीन बॉबी को काफी पसंद किया. इसके बाद साल 1974 में अमिताभ बच्‍चन के साथ उनकी फिल्‍म ‘मजबूर’ आयी. उनकी यादगार फिल्‍मों में दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर अंथनी, शान, त्रिमूर्ति आदि थी. परवीन ने अपनी अदाकारी और सबसे अलग अंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola