Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: फिल्म की कमाई में भारी उछाल, कलेक्शन में हुआ इतना इजाफा
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2023 2:18 PM
Zara Hatke Zara Bachke
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. टोटल कलेक्शन की बात करें तो अबतक 12.25 का बिजनेस हो गया है.
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके‘ (Zara Hatke Zara Bachke) ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित मूवी ने दूसरे दिन 35 प्रतिशत की छलांग लगाई. पहली बार सारा और विक्की की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ में काम कर रही है. चलिए बताते है दूसरे दिन कितनी की कमाई हुई.
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. टोटल कलेक्शन की बात करें तो अबतक 12.25 का बिजनेस हो गया है. फिल्म को वन प्लस वन फ्री की अनूठी टिकट बेचने की रणनीति का लाभ मिला. द केरल स्टोरी और स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स से प्रतिस्पर्धा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने में सफल रही है. कहा जा रहा है कि रविवार को भी मूवी अच्छी कमाई कर सकती है.
जानें क्या है कहानी
सिंपल शब्दों में कहानी पर आए, तो फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ की कहानी इंदौर के रहने वाले कपिल दुबे (विक्की कौशल) और उसकी पत्नी सौम्या चावला दुबे (सारा अली खान) की है. वे अपने संयुक्त परिवार के साथ एक छोटे घर में रहते हैं. यही इनकी दिक्कत भी है. बड़ा परिवार है और घर छोटा. ऐसे में सौम्या की ख्वाहिश अपना घर लेने की है. घर लेने की इस ख्वाहिश में कपिल और सौम्या तलाक लेने का नाटक करते हैं, लेकिन परिवार से इस नाटक को छिपाना है, लेकिन परिवार को जल्द ही यह ड्रामा पता चल जाता है, लेकिन वह उन्हें यह असल लगता है. सिर्फ यही नहीं जल्द ही कपिल और सौम्या के रिश्ते में असल में दूरियां आ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










