The Kerala Story: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है द केरल स्टोरी! अब मेकर्स ने बतायी सच्चाई

The Kerala Story OTT Release: द केरल स्टोरी भारी विवादों के वाबजूद भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ तक की कमाई कर ली है. अब इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की चर्चा है.
The Kerala Story OTT Release: हाल ही में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने भारी विवादों के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अभी भी ऑडियंस फिल्म को देखने थियेटर्स आ रहे हैं. इसने अब तक 225 करोड़ तक की कमाई कर ली है. हालांकि खबरें आ रही थी कि द केरल स्टोरी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब निर्माताओं ने इसपर चुप्पी तोड़ी है औऱ कहा कि फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे जारी करने का फैसला नहीं किया है.
द केरल स्टोरी के बारे में बात करते हुए, सनशाइन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता का कहना है, “केरल स्टोरी निर्माताओं ने अभी तक फिल्म रिलीज करने के लिए एक ओटीटी पार्टनर को अंतिम रूप नहीं दिया है. अन्यथा कहने वाली सभी खबरें बिल्कुल फर्जी हैं.” फिल्म प्रभावी रूप से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ रही है, साथ ही अच्छी कमाई कर रही है और वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बना रही है.
वर्तमान में, कई ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. जहां ‘द केरल स्टोरी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं फिल्म अभी भी देश भर के दर्शकों को पसंद आ रही है. दुनिया भर में लोग वास्तविक घटनाओं का पर्दाफाश करने के साहसिक निर्णय के लिए फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की प्रशंसा कर रहे हैं.
Also Read: The Kerala Story की सफलता पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा इसे देखने का कोई इरादा…
द केरल स्टोरी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसके ट्रेलर ने पहले दावा किया था कि केरल की 32,000 महिलाएं लापता हो गई थीं और आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. इस दावे ने राजनीतिक बहस छेड़ दी और कई लोगों ने दावे की सत्यता पर सवाल उठाया था. द केरल स्टोरी में अभिनेत्री योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी के साथ अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










