The Kerala Story की सफलता पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा इसे देखने का कोई इरादा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jun 2023 2:37 PM
The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हर तरफ फिल्म को प्यार और सराहना मिल रही है. हालांकि अब नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि वह कभी भी फिल्म देखना नहीं चाहेंगे.
सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित द केरल स्टोरी भारी विवादों के बीच भी सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है. द केरल स्टोरी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. अब इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका द केरल स्टोरी देखने का कोई इरादा नहीं है. जी हां वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह हैं.
द केरल स्टोरी की सक्सेस को लेकर इंडिया टूडे से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ देखने के लिए हर कोई उमड़ रहा है, जिसे उन्होंने देखा भी नहीं है और देखने का भी कोई इरादा नहीं है. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में काफी पढ़ा है और इसे देखना नहीं चाहते हैं. दिग्गज अभिनेता ने इसे ‘खतरनाक चलन’ बताया. एक्टर ने इस प्रवृत्ति की तुलना नाजी जर्मनी से भी की. उन्होंने साझा किया, “एक तरफ, यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है, इसमें कोई संदेह नहीं है. ऐसा लगता है कि हम नाजी जर्मनी की ओर बढ़ रहे हैं, जहां हिटलर के समय में, फिल्म निर्माताओं कोसर्वोच्च नेता द्वारा सहयोजित किया गया था, उनकी प्रशंसा करने वाली फिल्में ही बनाई जाये. उन्होंने देशवासियों के लिए क्या किया.
इस बीच, अदा शर्मा और टीम द केरल स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं. फिल्म ने आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तीन सप्ताह से अधिक समय तक, द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अदा शर्मा, सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह ने कई इंटरव्यू दिए कि कैसे फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










