Gadar: ये हसीना होती तारा सिंह की सकीना? इस एक्ट्रेस का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Mar 2023 5:29 PM

विज्ञापन

सनी देओल की फिल्म गदर 2 एक बार फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. फिल्म से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर आए दिन आपको पढ़ने के लिए मिल जाएगी. सकीना का रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था. इसके अलावा ये किरदार सुष्मिता सेन को भी ऑफर किया गया था.

विज्ञापन

Gadar: भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक गदर: एक प्रेम कथा ने सफलता के झंडे बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिए थे. भारत में फिल्म ने अपने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपये थे. सनी देओल और अमीषा पटेल की लव स्टोरी दर्शकों के दिल को छू गयी थी. 22 साल बाद गदर 2 आ रहा है. लेकिन क्या आप जानते है सकीना का रोल सुष्मिता सेन को ऑफर हुआ था.

गदर को इन एक्ट्रेसेस ने कहा था ना

गदर के लिए काजोल को कथित तौर पर सकीना का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा इस रोल के लिए मनीषा कोइराला, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया गया था. मगर सबने इनकार कर दिया था.

सुष्मिता सेन ने ठुकराया था सकीना का रोल

एक और एक्ट्रेस है, जिसने गदर में सकीना के रोल को ठुकरा दिया था. इस एक्ट्रेस का नाम सुष्मिता सेन है. सुष्मिता को जब ये रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने मना कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो वो सनी देओल के साथ फिल्म नहीं करना चाहती थी क्योंकि दोनों पहले फिल्म ‘जोर’ में साथ काम कर चुके थे, जो फ्लॉप रही थी. इसी वजह से एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने ‘अपने’ करने से भी इनकार कर दिया था.

Also Read: Gadar 2 में अमरीश पुरी का कौन होगा रिप्लेसमेंट? तारा सिंह से टकराएगा ये खतरनाक विलेन, उड़ाएगा फैंस की नींद
अनिल शर्मा ने कही थी ये बात

वहीं, अनिल शर्मा से जब ये पूछा गया कि क्या रोल के लिए काजोल से आपने संपर्क किया था. जिसपर जवाब देते हुए फिल्म निर्माता ने बॉलीवुड बबल को बताया कि “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, यह सही नहीं है. मीडिया किसी का भी नाम लेने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन हमने उस समय की कई शीर्ष अभिनेत्रियों से संपर्क किया. कुछ ने महसूस किया कि हम उनके मानकों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें लगा कि सनी देओल ‘साहब’ उनके मानकों तक नहीं थे. उन्हें लगा कि हम ‘ट्रेंडी’ नहीं हैं. उन्होंने स्क्रिप्ट तक नहीं सुनी.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola