Gadar 2 की सफलता से गद-गद हुए सनी देओल, तोड़ी चुप्पी, बोले- गदर के बाद दो पीढ़ियां…

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 की सफलता से गद-गद हुए सनी देओल, तोड़ी चुप्पी, बोले- गदर के बाद दो पीढ़ियां…

निर्देशक अनिल शर्मा ने 2001 में गदर बनाया था. इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘गदर’ में अमीषा पटेल द्वारा अभिनीत सकीना और सनी देओल द्वारा अभिनीत तारा सिंह की कहानी बताई गई थी. गदर 2 की सफलता से सनी काफी खुश है.

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को ऑफिस पर लगातार सराहना मिल रही है. फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी ने दो दिन में 80 करोड़ रुपये कमा लिए. गदर 2 को 2023 में सबसे बहुप्रतीक्षित सीक्वल में से एक माना गया. फिल्म की सफलता पर सनी काफी खुश है. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर की.

गदर 2 की सफलता को लेकर सनी देओल ने कही ये बात

निर्देशक अनिल शर्मा ने 2001 में गदर बनाया था. इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘गदर’ में अमीषा पटेल द्वारा अभिनीत सकीना और सनी देओल द्वारा अभिनीत तारा सिंह की कहानी बताई गई थी. 22 साल बाद गदर 2 आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने फिल्म की सफलता और लोगों से मिले प्यार को लेकर कहा, मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. जब हमने गदर का दूसरा भाग बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि इसे दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जाएगा.”

सनी देओल बोले- पहला गदर करने के बाद से…

आगे सनी देओल ने कहा, पहला गदर करने के बाद से हमारी दो पूरी पीढ़ियां गुजर गईं. और अब भी लोग उतने ही उत्साहित हैं जितने पहली बार थे. मैं आश्चर्यचकित हूं और बहुत खुश हूं. फिल्म उद्योग को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए हमें कुछ हिट फिल्मों की जरूरत है. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और मूवी ने दो दिन में ही 80 करोड़ कमा लिए. जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

Also Read: Gadar 2 Bo Collection Day 2: गदर 2 की आंधी में उड़ी OMG 2, सनी देओल की मूवी ने दूसरे दिन की धुंआधार कमाई

ईशा देओल ने रखी गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग

शनिवार को गदर 2 के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया. इसमें ईशा देओल को अपने दोनों सौतेले भाइयों सनी और बॉबी देओल के साथ देखा गया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी पैपराजी को गदर 2 के पोस्टर के सामने पोज देते दिख रहे है. जिसके बाद बॉबी आ जाते है और पिर ईशा भी आती है. ईशा ने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी. इससे पहले भी ईशा ने सनी की फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें अपना समर्थन दिया था. ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गदर 2 का ट्रेलर साझा किया था.

गदर 2 ऑनलाइन लीक

गदर 2 फ्री में डाउनलोड और देखने के लिए रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गयी है. फिल्म मुफ्त में देखने और डाउनलोड करने के लिए एचडी वर्जन में ऑनलाइन लीक हुई. गदर 2 कई टोरेंट साइट्स जैसे तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीज़िला, मूवीरुलज़ और अन्य पर उपलब्ध है. हम अपने पाठकों से आग्रह करते हैं कि वे इन पायरेसी साइटों पर फिल्म या कोई भी सामग्री न देखें और केवल सिनेमाघरों या अधिकृत ओटीटी प्लेटफार्मों पर ही नई फिल्में देखें. कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक दंडनीय कार्य और आपराधिक अपराध है.

Also Read: Gadar 2 के बाद ‘गदर 3’ की होने लगी तैयारी, सनी देओल को मिलेगी तगड़ी फीस, जानें कब से होगी शूटिंग!

गदर 2 की कहानी

गदर की कहानी विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. फिल्म की कहानी एक सिख ड्राइवर तारा सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान के लाहौर की एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है. सकीना को पाकिस्तान से वापस लाने तारा सिंह जाता है. जबकि गदर 2 में अपने बेटे जीते को लाने तारा सिंह पाकिस्तान जाता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola