सनी देओल-एश्वर्या राय की फिल्म, जो नहीं हुई कभी रिलीज, बोल्ड सीन की वजह से जमकर मचा था बवाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2023 1:04 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनती है, जिसकी शूटिंग तो पूरी होती है, लेकिन बाद में किसी वजह से डिब्बा बंद हो जाती है. ऐसा ही कुछ सनी देओल और एश्वर्या राय बच्चन की फिल्म इंडियन के साथ हुआ था. आइये जानते है किस वजह से दोनों स्टार्स की फिल्म रिलीज नहीं हुई.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस सिल्वर स्क्रीन पर फिर से तारा सिंह को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मूवी के सेट से कई तसवीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. आज हम आपको सनी देओल की उस फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी शूटिंग तो पूरी हुई, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो सकी. जी हां आपने सही सुना. दरअसल यंग एंग्रीमैन ने ऐश्वर्या राय संग इंडियन नाम की एक फिल्म की थी, जो किसी वजह से डिब्बाबंद होकर रह गई.

सनी देओल और एश्वर्या राय की फिल्म हुई डब्बाबंद

दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां होती है, जिन्हें फैंस एक साथ तो देखना चाहते हैं, लेकिन वे कभी एक साथ फिल्म नहीं कर पाते है. इन्हीं में एक सनी देओल और एश्वर्या राय बच्चन का नाम है. दरअसल सनी पाजी और एश्वर्या ने 25 साल पहले एक साथ एक फिल्म साइन की थी. ये फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, जिसपर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे. फिल्म में सनी और एश्वर्या ने गाने में कई बोल्ड सीन भी दिए थे. ‘फिल्मीबीट’ डॉटकाम की मानें तो इस फिल्म का एक गाना शूट हुआ था, जिसमें करीब 1.75 करोड़ खर्च हो चुके थे. लेकिन बाद में किसी वजह से ये डब्बाबंद हो गई.

ये थी फिल्म की कहानी

फिल्म में सनी देओल डबल रोल में थे. पहले वह आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे थे, दूसरा वह आतंकवादी थे. फिल्म पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, बाद में अचानक शूटिंग रूक गई. आजतक इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई. इसके बाद कभी भी एश्वर्या ने सनी देओल के साथ काम नहीं किया. एक इंटरव्यू में तो सनी पाजी ने कहा था कि उनका साथ काजोल, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी हिरोइन काम नहीं करना चाहती थी.

Also Read: Gadar: सनी देओल से पहले इन एक्टर्स को ऑफर हो चुकी है फिल्म ‘गदर’, इस वजह से डर गए थे सभी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola