Gadar: सनी देओल से मिलने का मौका, इन 3 बड़े शहरों में होगा 'गदर' का स्पेशल प्रीमियर, नोट कर लें टाइम और जगह

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jun 2023 6:44 AM

विज्ञापन

मेकर्स ने यह घोषणा की है कि गदर को 4K रिज़ॉल्यूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो प्रारूप में रिलीज़ किया जाएगा. इस वजह से दर्शकों को एक शानदार अनुभव मिलेगा. 9 जून को 3 बड़े शहरों में इसका प्रीमियर होगा.

विज्ञापन

Gadar: 9 जून को ब्लॉकबस्टर गदर फिर से रिलीज होने जा रही है. फिल्म के री-रिलीज में सिर्फ एक दिन ही बच गए है. सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. निर्माताओं ने 9 जून को 3 बड़े शहरों में इसका प्रीमियर करेंगे, जिसमें मुंबई, लखनऊ और जयपुर है. इसमें सनी, अमीषा और उत्कर्ष शर्मा मौजूद रहेंगे.

जानें कहां होगा गदर का प्रीमियर

मेकर्स ने यह घोषणा की है कि गदर को 4K रिज़ॉल्यूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो प्रारूप में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का यह स्पेशल एडिशन इस क्लासिक के जादू को बेहतर दृश्य गुणवत्ता और देखने के एक शानदार अनुभव के साथ वापस लाएगा. वहीं, सनी देओल ने प्रीमियर के बारे में अपडेट दिया है. उन्होंने जगह और टाइमिंग के बारे में बताया है.

प्रीमियर डिटेल्स

  • मुंबई -तीसरी मंजिल, पीवीआर डायनामिक्स मॉल जुहू, 9 जून रात 8 बजे

  • दिल्ली-आईनॉक्स, नेहरू प्लेस, 9 जून सुबह 11:30 बजे

  • जयपुर -राज मंदिर सिनेमा, 9 जून दोपहर 2:30 बजे

https://www.instagram.com/p/CtMjPFMrl_u/
गदर के प्रीमियर में अमरीश पुरी की फैमिली रहेंगी मौजदू

वहीं, गदर के प्रीमियर में अमरीश पुरी और आनंद बख्शी के परिवारों को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि अमरीश ने मूवी में अशरफ अली का किरदार निभाया था. उनके निधन के बाद गदर 2 में उनकी जगह मनीष वाधवा लेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो गदर के रिलीज के बाद गदर 2 का प्रमोशन शुरू हो जाएगा. सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ भी 11 अगस्त 2023 को वापसी कर रही है.

Also Read: Gadar के दोबारा रिलीज होने पर अमरीश पुरी के पोते ने किया रिएक्ट,बोले-सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…
अमरीश पुरी के पोते ने कही ये बात

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने कहा, अनिल शर्मा सर ने 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड इफेक्ट में फिल्म में फिर से महारत हासिल की है और इसकी फिर से कल्पना की है. वह अभूतपूर्व है. मैं अपने परिवार के साथ फिल्म को इसके नए वर्जन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. यह शानदार होने वाला है. अपने दादाजी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola