लंबे बाल में शाहरुख खान का 'पठान' वाला किलर लुक वायरल, एक्शन अवतार देख फैंस हुए दीवाने, बोले- तूफान आ गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2022 12:52 PM
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है. लंबे बाल, फुल ऑन एटीट्यूड में किंग खान कमाल लग रहे है. एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे है. इसपर यूजर्स अलग- अलग रिएक्शन दे रहे है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं. किंग खान के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे है. अब एक्टर ने अपने चाहने वालों के लिए एक नया वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उनका स्वैग और अंदाज आपके होश उड़ा देगा. शाहरुख का ये किलर लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है. इसपर यूजर्स अलग- अलग रिएक्शन दे रहे है.
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए एड का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्हें पठान से रग्ड लुक में देखा जा सकता है. लंबे बाल, फुल ऑन एटीट्यूड में किंग खान कमाल लग रहे है. कोट-सूट में वो गुंडों की धुलाई करते हुए दिख रहे है. एड में शाहरुख एक्शन मोड में दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/CaSDE-_AjQs/
शाहरुख खान वीडियो पर कमेंट्स की बौछार
शाहरुख खान वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखते हैं, नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं कहते, कहते हैं तूफान. सॉफ्ट ड्रिंक नहीं, तूफान. इसपर फैंस एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पठान वाइव्स. एक अन्य यूजर ने लिखा, सर अब पठान भी अनाउंस कर दीजिए प्लीज खान साहब. एक और ने लिखा, पठान में इस लुक की कल्पना करें. एक ने लिखा, तूफान आ गया.
फैन को भेजा था खास तोहफा
कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने एक इजिप्टियन फैन के लिए खास तोहफा भेजा था. दरअसल, इस इजिप्टियन फैन ने एक भारतीय प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे की मदद की थी, क्योंकि वो शाहरुख के देश से थी. जिसके बाद किंग खान ने उसके लिए एक ऑटोग्राफ की गई तस्वीर और एक खुद से लिखा हुआ नोट भेजा था.
शाहरुख खान की पठान
फिल्मों की बात करें शाहरुख खान की पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. आखिरी बार एक्टर फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे और इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थी. फिल्म 2018 में आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










