SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म, क्या कार्तिक-कियारा की जोड़ी फिर से होगी हिट?
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jun 2023 10:01 AM
SatyaPrem Ki Katha Box Office Prediction: फिल्म सत्यप्रेम की कथा एक इमोशनल लव स्टोरी है. इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, राजपाल यादव, गजराज राव अहम भूमिका में है. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितना कमा सकती है.
SatyaPrem Ki Katha Box Office Prediction: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. भूल भुलैया 2 की जबरदस्त सक्सेस के बाद कार्तिक और कियारा एक बार फिर साथ आए हैं. ऐसे में अब देखना है कि क्या दोनों की मैजिकल जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फिर से जादू चला पाती है या नहीं. दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर मूवी अच्छा बिजनेस कर सकती है.
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा
फिल्म सत्यप्रेम की कथा एक इमोशनल लव स्टोरी है. इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, राजपाल यादव, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया और निर्मिति सावंत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. उम्मीद की जा रही थी कि प्रभास-कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’, ‘सत्यप्रेम की कथा’ को कड़ी टक्कर दे सकती है. हालांकि ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन घट रहा है जो इस फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा.
पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म
पिंकविला के अनुसार, फिल्म सत्यप्रेम की कथा भारत में 2000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज करने का लक्ष्य बना रही है. ओपनिंग डे पर मूवी 6.5-7.5 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं, कार्तिक पिछली बार कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए 25 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. बता दें कि इसमें उनके किरदार का नाम सत्यप्रेम अग्रवाल है.
सत्यप्रेम की कथा के लिए कार्तिक ने लिए इतने करोड़
कार्तिक आर्यन पिछली बार कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. ऐसे में कार्तिक और मेकर्स को मूवी से काफी उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए 25 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. बता दें कि इसमें उनके किरदार का नाम सत्यप्रेम अग्रवाल है.
कियारा-कार्तिक की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा अगली बार गोविंदा नाम मेरा में दिखाई देंगी. ये फिल्म शशांक खेतान द्वारा निर्देशित है. इसमें कियारा, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी. फिल्म 16 दिसंबर 2022 से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है. उनके पास आरसी -15 भी है. वहीं, कार्तिक, कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी अभिनय करेंगे और आगामी फिल्म में हंसल मेहता के साथ काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










