जुलाई का महीना होगा खास, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सहित ये मूवीज थिएटर में मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jun 2023 5:30 PM

विज्ञापन

Movies Releasing in July 2023:आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत और करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इसी महीने 28 जुलाई को रिलीज होगी. इस महीने कई अन्य ऐसी मूवीज है, जो रिलीज होगी. चलिए आपको उनके बारे में बताते है.

विज्ञापन

Movies Releasing in July 2023: जुलाई का महीना अब आने वाला है. ऐसे में दर्शक जानने के लिए बेताब है कि इस महीने कौन सी मूवी रिलीज होगी. जुलाई में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky aur Rani ki Prem Kahani) रिलीज होने वाली है. चलिए आपको बताते है और कौन सी मूवीज होगी रिलीज.

नीयत (Neeyat)

अपनी आखिरी फिल्म जलसा के बाद विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म नीयत के साथ फिर से वापस आ गई हैं. ट्रेलर जारी हो चुका है और ये काफी रोमांच से भरा हुआ है. फिल्मकिसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं. इसमें एक्ट्रेस मर्डर मिस्ट्री में एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं. इसमें जिनमें राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, निकी वालिया, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली, दानेश रज़वी, इशिका मेहरा और माधव देवल हैं. 7 जुलाई को फिल्म रिलीज होगी.

72 हूरें (72 Hoorain)

72 हूरें का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही ये चर्चा में है. इसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि यह 2019 की फिल्म है जिसे एक फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. यह अब रिलीज होने के लिए तैयार है. संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Also Read: पोते करण देओल की शादी में Dharmendra का छलका दर्द, पढ़ी कविता, बोले- दम घुट रहा था खामोशी का…

अजमेर (Ajmer 92)

फिल्म अजमेर 92, 14 जुलाई 2023 में रिलीज होने वाली है और यह 1992 में राजस्थान के अजमेर में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है. जब अजमेर दरगाह से जुड़े एक शक्तिशाली परिवार ने दर्जनों लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया और ब्लैकमेल किया, जिनमें से कुछ नाबालिग थीं. पुष्पेंद्र सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई विवादों में घिर गई.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky aur Rani ki Prem Kahani)

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी. पटकथा सुमित रॉय और शशांक खेतान द्वारा सह-लिखित है, जबकि संवाद इशिता मोइत्रा के हैं. इसमें आलिया, रणवीर, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम रोल में दिखेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola