सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत का वो लिप-लॉक, जिसने बढ़ाया था इंटरनेट का पारा, एक्ट्रेस ने कही थी ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Feb 2023 7:39 PM
फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था. मूवी में दोनों के बीच एक किसिंग सीन था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. दोनों के इस लिप-लॉक की चर्चा खूब हुई थी.
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ थी. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. उनके पहले हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है. मूवी में सुशांत और सारा की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसन्द आई. जब मूवी रिलीज हुई थी तब फिल्म के एक सीन पर काफी चर्चा हुई थी.
फिल्म ‘केदारनाथ’ में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था. मूवी में दोनों के बीच एक किसिंग सीन था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. दोनों के इस लिप-लॉक की चर्चा खूब हुई थी. जब एक्ट्रेस से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि इस सीन की शूटिंग के दौरान वो घबराई थी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, किसिंग सीन मेरे लिए सबसे आसान सीन में से एक था क्योंकि यह इंटेंस लव दिखाने का एक बहुत ही आसान तरीका है क्योंकि आपकी आंखें बंद थी. इसलिए, मैं नर्वस नहीं थी.
https://www.instagram.com/p/Cnrc2WkjC2Q/?hl=en
इस मूवी के दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के डेटिंग की अफवाह भी उड़ी थी. हालांकि दोनों ने कभी भी इसपर कुछ नहीं कहा था. बता दें कि अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म में विनाशकारी 2013 उत्तराखंड बाढ़ की पृष्ठभूमि में दोनों के बीच एक प्रेम कहानी को दिखाया गया था. ये साल 2018 में रिलीज हुई थी.
कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान, उषा मेहता का रोल निभाएगी. हालांकि फिल्म कब रिलीज होगा, इसकी अनाउंसमेंट नहीं हुई है. बता दें कि सारा अगली बार लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी दिखाई देंगे. इसके अलावा विक्रांत मैसी के साथ भी उनका गैसलाइट है. पिछली बार वो फिल्म अतरंगी रे दिखी थी. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










