ePaper

आलिया भट्ट संग शादी करने से पहले परमानेंट दाल-चावल खाने के लिए तैयार थे रणबीर कपूर?

Updated at : 13 Mar 2023 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट संग शादी करने से पहले परमानेंट दाल-चावल खाने के लिए तैयार थे रणबीर कपूर?

करीना कपूर की व्हाट वीमेन वांट का नया प्रोमो आउट हो गया है. इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट से शादी करने, बेटी राहा कपूर की परवरिश और बहुत कुछ करने की बात कर रहे हैं. करीना एक्टर से कई मजेदार सवाल पूछती दिखाई दी.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही करीना कपूर की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो व्हाट वीमेन वांट के अगले सीजन में मेहमान बनकर आएंगे. शो का पहला प्रोमो आउट हो गया है, जिसमें वह आलिया भट्ट संग अपनी शादी, बेटी राहा और फिल्मों के बारे में खुलकर बातचीत कर रहे हैं. वीडियो में हम देख सकते हैं कि करीना रणबीर का स्पेशल तरीके से स्वागत करती हैं. उनसे मिलकर एक्टर कहते हैं, ”मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद… यही एकमात्र चीज है, जिसके बारे में मैं उत्साहित था.” टीजर में एक्टर ने जहां कैजुअल और ऑल-डेनिम लुक में थे, वहीं बेबो ने लाल रंग का हॉल्टर-नेक जंपसूट पहना हुआ था.

राहा को लेकर रणबीर ने कही ये बात

टीजर में करीना कपूर खान रणबीर से राहा कपूर के बारे में पूछती हैं. वह कहती हैं, “मैं पिछले एक साल में हुई सभी बड़ी घटनाओं के बारे में बात करना चाहती हूं.. आपकी शादी हो गयी, आप पापा बन गए, क्या आपने डायपर बदल दिया है? रणबीर ने खुलासा किया, “मैंने डायपर बदला है … लेकिन मुझे डकार कराने में महारत हासिल है.” जिसके बाद करीना पूछती हैं कि एक्टर को ऐसी लड़की ही चाहिए, जिनकी हाइट लंबी होनी नहीं चाहिए. जिसपर वह कहते हैं ‘तीन खान’, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का उदाहरण देते हैं, जिन्होंने सभी ऊंची हाइट की अभिनेत्रियों के साथ काम किया.

https://www.instagram.com/p/Cpt5wQVAvhn/
दाल-चावल के सवाल पर क्या बोले रणबीर कपूर

करीना रणबीर से ये जवानी है दीवानी के उनके लोकप्रिय संवादों का जिक्र करते हुए पूछती हैं, “वह कौन सा पल है जब आपको आलिया से यह एहसास हुआ कि मैं दाल चावल खाने के लिए तैयार हूं?” जिसपर रणबीर कहते हैं, ”मैं यह मानना​​चाहता हूं कि मैं एक अच्छा पति हूं.” बता दें कि रणबीर ने पिछले साल अप्रैल में आलिया भट्ट संग शादी रचाई थी. कपल ने नवंबर में अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस समय अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई और इसमें श्रद्धा कपूर भी थीं.

Also Read: Oscars 2023 में दीपिका पादुकोण की लुक से इम्प्रेस हुई कंगना रनौत, नाटु-नाटु गाने को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola