परिणीति-राघव की शादी में क्यों शरीक नहीं हुई प्रियंका? मां मधु ने तोड़ी चुप्पी, बताया कपल को क्या दिया तोहफा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के हर इवेंट में परिणीति मौजूद थीं. लेकिन परिणीति की शादी से देसी गर्ल गायब दिखी. वहीं, प्रियंका के गायब रहने के पीछे की वजह सामने आ गई है. पैपराजी ने विवाह समारोह में प्रियंका की अनुपस्थिति पर मधु चोपड़ा से पूछा.
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए. 24 सितंबर को उदयपुर में हुई बड़ी भव्य शादी की तसवीरें अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है. कुछ दिनों से, उनकी शादी से पहले के उत्सव की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बने हुए है. इस फेयरी वेडिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर हरभजन सिंह पत्नी गीता बसरा और सानिया मिर्जा सहित कई खास लोग शामिल हुए. इस शादी में परी की बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि परी के बड़े दिन का हिस्सी देसी गर्ल बनेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि किस वजह से प्रियंका शादी की हिस्सी नहीं बनी, इसकी वजह फैंस जानना चाहते थे. अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इसके पीछे की वजह बताई है, जिसे हम आपको बताने जा रहे है.
परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा औऱ परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं. प्रियंका और निक जोनस की शादी के हर इवेंट में परिणीति मौजूद थीं. लेकिन परिणीति की शादी से देसी गर्ल गायब दिखी. फैंस इससे थोड़ा अपसेट हो गए थे. हालांकि परी और राघव की सगाई में प्रियंका दिल्ली आई थी और उनकी तसवीरें भी सामने आई थी. वहीं, प्रियंका के गायब रहने के पीछे की वजह सामने आ गई है. पैपराजी ने विवाह समारोह में प्रियंका की अनुपस्थिति पर मधु चोपड़ा से पूछा. इसपर एक्ट्रेस की मां ने कहा, वो काम कर रही हैं.
https://www.instagram.com/reel/CxmW1QoojkN/
परिणीति चोपड़ा को क्या गिफ्ट दिया मधु चोपड़ा ने?
मधु चोपड़ा ने ये भी कहा कि, शादी बेहद मजेदार रही. साथ ही बताया कि किसी गिफ्ट का आदान-प्रदान नहीं किया गया क्योंकि कपल सिर्फ आशीर्वाद पर जोर दे रहे थे. मधु ने कहा कि परिणीति चोपड़ा एक खूबसूरत लड़की हैं और दुल्हन के रूप में और भी सुंदर लग रही थी. बता दें कि शादी के बाद परिणीति ने अपनी फेयरी वेडिंग की फोटोज पोस्ट कर दी है. खूबसूरत तस्वीरों में यह जोड़ा बिल्कुल सुन्दर लग रहा था. सुनहरे और सफेद रंग के परिधानों में सजे हुए मिस्टर और मिसेज चड्ढा से आप अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगे. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही, हमारे दिल को पता चल गया था. लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है. इसपर कमेंट करते हुए प्रियका ने लिखा, मेरा आशीर्वाद सदैव.
https://www.instagram.com/p/CxmfcrbI3Su/?img_index=1
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रखेंगे दो रिस्पेशन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब शादीशुदा जोड़े हैं. अभिनेत्री और युवा राजनेता ने उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित एक शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. 24 सितंबर को शादी करने के बाद, नवविवाहित जोड़े ने उदयपुर में अपने मेहमानों के लिए एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था. कपल की पहली तस्वीर सामने आ थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग लगे. एक्ट्रेस पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत लगी. जबकि राघव काले बो-टाई सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे. वहीं, न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल दो भव्य रिसेप्शन आयोजित करेंगे, एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में राजनेताओं और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए. सूत्र ने बताया, “दम्पति दो रिसेप्शन रात्रिभोज की मेजबानी करेगा, एक दिल्ली में और एक मुंबई में. मुंबई में परिणीति अपने फिल्म उद्योग के दोस्तों के साथ अपने जीवन के अगले अध्याय का जश्न मनाएंगी.”
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लवस्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी. एक्ट्रेस ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से स्नातक की उपाधि ली है. वहीं, राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में एडमिशन लिया था. उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया. पंजाब में चमकीला की शूटिंग के दौरान परिणीति और राघव अपनी दोस्ती प्यार में बदल गई. राघव इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म के सेट पर उनसे मिलने जाते थे. परिणीति और राघव को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ देखा गया था. इस साल मार्च में दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










