Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Prediction: ओपनिंग डे पर चलेगा सलमान खान का जादू? पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Apr 2023 2:20 PM
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Prediction: फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर सलमान खान के यूजर्स मूवी को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे है. उनके कई चाहने वालों ने पूरा थियेटर बुक कर लिया है. चलिए बताते है पहले दिन मूवी कितना का बिजनेस कर पाती है.
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Prediction Day 1: सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान या KKBKKJ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज में सिर्फ 1 दिन बचे हुए है. सलमान के फैंस मूवी को देखने के लिए काफी उत्साहित है. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसके नंबर काफी अच्छे है. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितने का बिजनेस करेगी.
पहले दिन कितना कमाएगी किसी का भाई किसी की जान?
पठान के बाद 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर सलमान खान के यूजर्स मूवी को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे है. उनके कई चाहने वालों ने पूरा थियेटर बुक कर लिया है. ईद पर मूवी रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन तगड़ी कमाई कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर ये 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. कई रिपोर्ट्स में 18-20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
किसी का भाई किसी की जान का एडवांस बुकिंग
फिल्म किसी का भाई किसी की जान लगभग 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो तीन नेशनल चेन्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी स्लो है. बुधवार की शाम तक 23000 टिकट बुक हो चुके है. हालांकि ये संख्या कम है. भूल भुलैया 2 और आरआरआर से काफी कम है. यह संख्या तू झूठी मैं मक्कार, लाल सिंह चड्ढा और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों के बराबर है. फिल्म को औसत शुरुआत मिलने की उम्मीद है और बॉक्स ऑफिस की सफलता वर्ड ऑफ माथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगी. बता दें कि पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 57 करोड़ कमाए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










