Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 6: छठे दिन लुढ़की सलमान खान की फिल्म, सिर्फ इतना ही हुआ कलेक्शन

फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मूवी में दिख रहे है.
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 6: फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज घट रहा है. सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे कम होती दिख रही है. सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म ने बुधवार को भी कमजोर प्रदर्शन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 30 फीसदी की दर्ज की. छठे दिन का कलेक्शन आ गया है, जो बेहद कम है.
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, भाग्यश्री, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी मूवी में दिख रहे है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो छठे दिन इसने लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 83.25 करोड़ हो गया है.
किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-
पहला दिन – 13.50 करोड़ रुपये
-
दूसरा दिन – 24 करोड़ रुपये
-
तीसरा दिन – 25 करोड़ रुपये
-
चौथा दिन – 9.5 करोड़ रुपये
-
पांचवा 5 – 6 करोड़ रुपये
-
छठा दिन – 4.25 करोड़ रुपये
Also Read: Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan Leaked Online: सलमान खान को लगा बड़ा झटका,रिलीज होते ही HD प्रिंट में लीक हुई KKBKKJ
68वां फिल्मफेयर अवार्ड शो 2023 को सलमान खान होस्ट करने जा रहे है. उन्होंने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा, कोई नहीं जानता कि कल क्या है…. इस मामले में सच नहीं है क्योंकि कल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं..बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्योंकि दुआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्.
Nobody knows what tomorrow holds…. Not true in this case as it’s Filmfare Awards tomorrow.. बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्यूंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्।#FilmfareAwards pic.twitter.com/D9x7KmyFPf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 26, 2023
भूमिका चावला, सलमान के साथ उनकी फिल्म तेरे नाम के 20 साल बाद फिर से पर्दे पर आई हैं. उन्होंने पीटीआई से कहा, “इस बार मुझे वेंकी सर के साथ जोड़ा गया है और यह अच्छा है, लेकिन हम सभी सेट पर एक साथ थे. इसलिए, मैंने पूरी प्रक्रिया का आनंद लिया … इसके अलावा भाग्यश्री भी फिल्म का हिस्सा रही हैं. उन्होंने भाईजान संग मैंने प्यार किया के सीन को रीक्रिएट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




