ePaper

कार्तिक आर्यन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, IIFA 2022 में परफॉर्म नहीं कर पायेंगे एक्टर

Updated at : 04 Jun 2022 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, IIFA 2022 में परफॉर्म नहीं कर पायेंगे एक्टर

कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वो IIFA 2022 में शामिल होने वाले थे. कार्तिक का IIFA 2022 के मुख्य कार्यक्रम के लिए एक स्पेशल परफॉरमेंस था

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Corona Positive) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वो आईफा अवॉर्ड (IIFA 2022) में शामिल होने वाले थे. कार्तिक का IIFA 2022 के मुख्य कार्यक्रम के लिए एक स्पेशल परफॉरमेंस था, जो शनिवार 4 जून को होनेवाला था. अब भूल भुलैया 2 एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण होने की खबर साझा की है. उनके फैंस जल्द उनके रिकवर होने की कामना कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन ने इंस्टा पर दी जानकारी

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा, “कोविड पॉजिटिव.” उन्हें IIFA 2022 में हिस्सा लेना था और स्पेशल परफॉर्म करना था. हालांकि अभिनेता अब कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने अपनी एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कोविड पॉजिटिव.’ काार्तिक इससे पहले भी कोरोना वायरस की चपेट में आये थे. उन्होंने 22 मार्च 2021 को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खबर फैंस से साझा की थी.

https://www.instagram.com/p/CeYQXUWtN42/
तो उन्हें चार्टर प्लेन से बुलाया जायेगा

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा, IIFA प्रबंधन कार्तिक आर्यन को विशेष रूप से उनकी नवीनतम रिलीज़ भूल भुलैया 2 की शानदार सफलता के बाद बोर्ड पर लेने के लिए बेहद उत्सुक थे. सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए एक चार्टर विमान से भेजा जाएगा.

Also Read: शाहरुख खान की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये सलमान, बोले- मेरा जवान भाई तैयार है
IIFA 2022 में परफॉर्म नहीं कर पायेंगे कार्तिक

बताया जा रहा है कि, भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) टाइटल ट्रैक पर उनका पहला लाइव परफॉर्मेंस होने वाला था. भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक और ज़िगज़ैग हुक स्टेप अभी ट्रेंड में बना हुआ है. इसके साथ ही कार्तिक का तांडव डांस से लेकर अरिजीत सिंह का अमीजे तोमार का गाना भी खूब हिट हुआ है. बता दें कि भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है. इसके अलावा वो धीमे धीमे, कोका कोला, बॉम डिग्गी और जैसे गीतों पर भी प्रदर्शन करने जा रहे थे. भूल भुलैया 2 के जोरदार प्रमोशन के बीच भी उन्होंने इसके लिए अथक रिहर्सल किया था.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola