Gunjan Saxena: The Kargil Girl Review: आज जाह्नवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना’ हो रही रिलीज, एक्ट्रेस की अदाकारी जीत लेंगी आपका दिल
Gunjan Saxena: The Kargil Girl Release, Janhvi Kapoor, Social Media reactions : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) आज रिलीज होगी. कोरोना वायरस के चलते जाह्नवी की ‘गुंजन सक्सेना’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. मूवी में जाह्नवी इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार अदा करेंगी. फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम किरदार में है. यहां देखें फिल्म से जुड़ी महत्वूपर्ण बातें और पल पल के अपडेट्स…
जाह्नवी कपूर लीड भूमिका में
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एयरफोर्स की वर्दी पहने हुए युद्ध करती दिखेंगी. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए जान्हवी ने अपने लुक्स में काफी बदलाव किये हैं. फिल्म के लिए जान्हवी को 7-8 किलो वजन बढ़ाना था. ये जान्हवी के लिए थोड़ा टफ था क्योंकि वो काफी फिटनेस और डाइट कॉन्सियस हैं लेकिन उन्होंने किरदार को बखूबी निभाने के लिए ऐसा किया.
Posted By: Divya Keshri
जाह्नवी ने शेयर की थी असील गुंजन सक्सेना के साथ तस्वीर
हाल ही में जाह्नवी ने असली गुंजन सक्सेना के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस तसवीर को फैंस ने खूब पसन्द किया था. बता दें कि आज उनकी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ रिलीज हो रही है.
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये तसवीर
फिल्म की कहानी
निर्देशक शरन शर्मा की ये पहली फिल्म है. कहानी में गुंजन सक्सेना के संघर्ष और वीरता के बीच लैंगिक भेदभाव को पर्दे पर उतारा गया है. पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में गुंजन के पिता का किरदार निभया है, जो अपनी बेटी का साथ हर कदम पर देते है. जब वो निराश होती है तो उसके पिता ही उसमें आशा की नई किरणें भरते है. गुंजन को बचपन से प्लेन उड़ना था और उसने वो किया. पिता ने गुंजन को बेटे के बराबर रखा. वहीं, फिल्म आपको देशभक्ति के जज्बे और जीत के अभिमान से भी भरती है, लेकिन कहानी के दिल में एक बाप-बेटी का रिश्ता भी है. फिल्म में जाह्नवी कपूर की मेहनत को साफ देखा जा सकता है. जाह्नवी ने इस फिल्म में अपने एक्टिंग स्किल्स को और निखारा है. हवाई युद्ध के सीक्वेंसेस को काफी अलसियत के साथ दिखाया गया है.
जाह्नवी की दूसरी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’
जाह्नवी कपूर ने अपनी करियर की शुरूआत साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से की थी. यह मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रिमेक है. इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए जाह्नवी की खूब तारीफ हुई थी. ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ उनके करियर की दूसरी फिल्म है. फिल्म को लेकर जाह्नवी काफी उत्साहित हैं.
गुंजन सक्सेना की पर्सनल लाईफ
कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना के पति अनुग्रह नारायण वायु सेना में विंग कमांडर हैं. दोनों की शादी वर्ष 2002 में हुई थी. उनके ससुर गणेश नारायण बीसीसीएल के रिटायर्ड अधिकारी हैं, जो सीडी सिंह कॉलोनी बरटांड़ में रहते हैं. गुंजन का चयन वर्ष 1996 में शार्ट सर्विस कमीशन के जरिये वायुसेना में हुआ था. उनके पिता भी फौजी रहे हैं. उनका भाई भी सेना में अधिकारी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए