Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर कब आएगा? रिलीज डेट आई सामने! जानें कहां देख सकेंगे वीडियो

Gadar 2 trailer: निर्देशक अनिल शर्मा 22 साल बाद फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 लेकर आ रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन वाला काम चल रहा है. बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 16 के फिनाले में नजर आए थे. इस दौरान तारा सिंह और सकीना को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे. अब्दु रोजिक का तारा सिंह वाला लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया था. इस बीच फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर एक्टर के चाहने वालों का दिन बन जाएगा.
निर्देशक अनिल शर्मा 22 साल बाद फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 लेकर आ रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन वाला काम चल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का ट्रेलर Zee Studio के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. प्रोडक्शन वाला काम जैसे ही खत्म होगा, वैसे ही ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा. मतलब ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लखनऊ और मध्य प्रदेश में हुई है. मध्य प्रदेश के मांडू शहर के पास आर्मी कैंप में भी शूटिंग की गई है. बता दें कि लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में मूवी के क्लाईमैक्स शूट हुआ है. बता दें कि इस बार मूवी में कई नये चेहरे नजर आएंगे.
Also Read: Abdu Rozik को ‘गदर 2’ के तारा सिंह लुक में देखते ही सनी देओल ने किया ये काम, सकीना को मिला ये नायाब तोहफा
फिल्म ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा खा, जोर से बोले…हिंदुस्तान जिंदाबाद है…. जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा.. हिंदुस्तान की शान, तारा सिंह वापस एक्शन में! गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पोस्टर में सनी देओल एक हाथ में हथौड़ा लिए दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










