Live Updates

Bollywood & TV Updates : रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हुई सलमान की फिल्म राधे

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना की मौत की अफवाहों ने जोर पकड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अपने वीडियो के द्वारा लोगों को बताया कि वो पूरी तरह से ठीक है. अब एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन कमल कपूर को खो दिया है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कोरोना को मात दे दी. अब वो कोरोना निगेटिव हो गई है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

ऑनलाइन लीक हुई राधे

सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है. नाराज फैंस ने कार्रवाई की मांग की है.

‘कुछ रंग प्यार के’ फेम शाहीर शेख बनने वाले हैं पापा

कुछ रंग प्यार के एक्टर शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी. अब खबर आई है कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं. रुचिका का फर्स्ट ट्राइमेस्टर चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में महामारी के चलते इन दोनों ने इस खबर को शेयर नहीं किया.

श्वेता तिवारी और उनके पति के विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच का झगड़ा काफी बढ़ गया है. अब इस मामले में नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन (NCW) भी आ गया है. NCW ने महाराष्ट्र के डीजीपी को इस मामले में हस्तक्षेप करने कहा है. हाल ही में श्वेता ने अपने बेटे रेयांश के कुछ वीडियो शेयर किये थे और अभिनव पर कई आरोप लगाए थे. जिसके बाद NCW ने इस मामले में दखल दिया है.

राधे रिलीज होते ही क्रैश हुआ Zee5 का सर्वर

सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. आलम ये था कि राधे के रिलीज होते ही Zee5 सर्वर क्रैश हो गया था. जिसके बाद Zee5 की टीम ने स्थिति को तुरंत संभाला और करीब एक घंटे बाद एप ने काम करना शुरू किया.

क्‍या टूटने वाली है करण मेहरा और निशा रावल की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक के रोल से फेमस हुए करण मेहरा और निशा रावल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अपने मतभेद मिटाने की कोशिश कर रहे है. अब इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये सच नहीं है.

सलमान खान की फिल्म राधे हुई रिलीज

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ने रिलीज हो गई हैं. रिलीज के बाद से ही ट्विटर पर फैंस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola