Live Updates

Bollywood Latest News Live Update : इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी विक्‍की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

Updated at : 25 Jan 2021 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood Latest News Live Update : इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी विक्‍की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today : पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी का बज सोशल मीडिया पर था. अब आखिरकार वरुण और नताशा पति-पत्नी बन गए. दोनों की शादी की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. ये फोटोज एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

26 जनवरी को फिर रिलीज होगी ‘उरी’

एक्‍टर विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ अब एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को 26 जनवरी के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म मुंबई, पुणे, कोलकाता, नोएडा, गुड़गांव, चंडीगढ़ और इंदौर सहित 29 शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कोरोना वायरस की वजह से कोई बड़ी फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में देशभक्ति से लबरेज इस फिल्‍म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया है.

‘RRR’ फिल्‍म इस साल दशहरे पर होगी रिलीज़

इंतज़ार की घड़ी खत्म हो गयी है. बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया मल्टीस्टारर फिल्म, ‘आरआरआर’ दशहरा के अवसर पर 13 अक्टूबर 2021 को दुनिया भर में रिलीज होगी!

राजश्री रमैय्या ने किया सुसाइड

कन्नड़ बिग बॉस की प्रसिद्ध अभिनेत्री जयश्री रमैय्या ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. करीबी सहयोगियों के अनुसार, वो डिप्रेशन से गुजर रही थी और बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था, जहां एक्‍ट्रेस फंदे से झूलती मिली.

हल्दी सेरेमनी में ऐसे नजर आए वरुण

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें धीरे-धीरे आनी शुरू हो गई है. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola