गाना रोक हेलन को देखने लगती थीं आशा भोसले, एक्ट्रेस से कहा था- लड़का होती तो तुमसे शादी कर लेती
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2020 1:26 PM
Asha Bhosle- बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक गाने गाए है. उन्होंने अपने सात दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है. हाल में आशा ने अपना एक डिजिटल चैनल लॉन्च किया है. इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस हेलन से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा कि हेलेन उन्हें बहुत पसंद थी.
बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने एक से बढ़कर एक गाने गाए है. उन्होंने अपने सात दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में कई अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है. हाल में आशा ने अपना एक डिजिटल चैनल लॉन्च किया है. इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस हेलन (Helen) से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा कि हेलन उन्हें बहुत पसंद थी.
आशा भोसले ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया था की उन्हें बॉलीवुड की कैबरे क्वीन कही जाने वाली हेलेन बेहद खूबसूरत लगती थीं. आशा ने बताया कि जब वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाया करती थीं तो अक्सर गाना रोककर हेलन को ताकने लगती थीं. उस समय आशा ने हेलन से यह रिक्वेस्ट की थी कि जब रिकॉर्डिंग हुआ करें तो वह स्टूडियो में न आया करें. आशा ने अपने दिल की बात बताते हुए हेलन कहा था कि अगर मैं लड़का होती, तो उनके साथ भाग कर शादी कर ली होती.
Also Read: Bollywood Flashback: …तो इस वजह से वहीदा रहमान की जूती लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े थे अमिताभ बच्चन
बता दें कि ‘गोल्डन आशा’ के नाम से मशहूर आशा भोसले अब तक 16 हजार से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं. आशा ने फिल्मों में अपना पहला गाना 1948 में गाया था. ‘चुनरिया’ नाम की इस फिल्म में ‘सावन आया रे’ गाना उन्होंने जोहराबाई अंबालेवाली और गीता दत्त के साथ गाया था और यह कोरस में था. लेकिन जल्द ही उन्हें सोलो गाना भी मिल गया. 16 साल की उम्र में उन्होंने ‘रात की रानी फिल्म में ‘हैं मौज में अपने बेगाने’ गीत गाया था. 1957 में उन्हें बड़ा ब्रेक दिया ओ.पी. नैय्यर ने. फिल्म थी ‘तुमसा नहीं देखा’. इसके बाद नया दौर, लाजवंती, हावड़ा ब्रिज और चलती का नाम गाड़ी जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने का काम किया.
Also Read: Bollywood Flashback: इस एक्ट्रेस के संग सलमान लेने वाले थे शादी के फेरे, छप गए थे कार्ड, लेकिन फिर…
हेलन ने हिंदी सिनेमा में न सिर्फ अपनी जगह बनाई, बल्कि हिंदी सिनेमा की बेहतरीन आइटम गर्ल और अदाकारा के रूप में उभर के आईं. अपनी बेहतरीन आदाकारी और कैबेर डांस के जरिए वो हिंदी सिनेमा की कैबरे क्वीन बन गई. यह कहना गलत नहीं होगा कि वो हेलन ही थीं जिन्होंने भारतीय सिनेमा में कैबेर और बैले का आगाज किया था. हेलेन को 1979 में महेश भट्ट की फिल्म लहू के दो रंग के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










