Live Updates

Bollywood & TV Updates : राहुल वैद्य ने दिशा संग शेयर की रोमांटिक तसवीर, एक्ट्रेस के कमेंट ने खींचा ध्यान

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में रहीं. 14 जून को सुशांत की पहली पुण्यतिथि है. इससे पहले रिया के लेटेस्ट पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वहीं, सुष्मिता सेन की बेटी रेने ने अपनी नयी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इस फोटो में रेने अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही है. उनकी इस तसवीर पर फैंस के खूब सारे लाइक्स आ रहे है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

राहुल वैद्य ने दिशा संग शेयर की रोमांटिक तसवीर

सिंगर राहुल वैद्य इनदिनों Khatron Ke Khiladi 11 की शूटिंग को लेकर केपटाउन में हैं. लेकिन लगता है वो अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को बेहद मिस कर रहे हैं. इसका सबूत उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट है. उन्होंने दिशा के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की है. इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने मिस यू @dishaparmar लिखा है. लेकिन इस तसवीर पर दिशा के कमेंट ने ध्यान खींचा है. दिशा ने इस तसवीर पर कमेंट करते हुए ‘मैं ज्यादा मिस कर रही हूं’ लिखते हुए रोनेवाला इमोजी शेयर किया है.

गोपी बहू बनकर लौटेगीं जिया मानेक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही मेकर्स सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ के प्रीक्वल (Saath Nibhaana Saathiya prequel)के साथ टीवी पर दस्तक देने वाले हैं. शो में गोपी बहू का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस जिया मानेक को इसके लिए अप्रोच किया गया है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में जिया मानेक ने कहा, इस समय मेरे पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. अब ये मेरी किस्मत बताएगी कि मेरे हाथ कौन सा प्रोजेक्ट लगने वाला है. जल्द ही मैं आप सभी को खुशखबरी दूंगी.

रूपाली गांगुली की तसवीर वायरल

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभा रहीं रूपाली गांगुली की लेटेस्ट तसवीर वायरल हो रही है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने कमेंट में लिखा- झुकी झुकी सी नजर… इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

नेहा मर्दा ने किया कंफर्म

बालिका वधू फेम नेहा मर्दा ने कंफर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 14 ऑफर हुआ है. उन्होंने सास बहु और बेटियां का दिये खास इंटरव्यू में बताया कि, अगर वो इस शो का हिस्सा बनती हैं तो वो यह सीजन जीतेंगी.

‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी ने शेयर किया डांस वीडियो

‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी के किरदार से फेमस हुईं हर्षाली मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. इस वीडियो में वे ‘Giftaan’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. फैंस इस वीडियो पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है.

अनिरुद्ध दवे ने पत्नी के लिए लिखा पोस्ट

टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे लगभग एक महीने से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक्टर ने एक तसवीर पोस्ट कर लिखा, ‘डियर शुभी आहूजा इस बार की विश इस मुश्किल भरे समय में बहुत अलग है…आज हॉस्पिटल में 29 दिन हो गए..(हालांकि अब दिन गिनने छोड़ दिए है) लेकिन तुम और अनिष्क मुझे हर दिन मजबूत बनाते हो. ओह फाइटर और मेरे पापा स्ट्रॉन्ग है कहने से मुझे इस बीमारी में लड़ने की शक्ति मिलती है. हा हा हा देखों पेशेंट हूं तो पेशेंस तो रखना ही होगा. 15 साल से मुंबई में सिर्फ पेशेंस ही तो सीखा है..

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola