इस्माइल दरबार के घर की बहू बनने जा रही हैं गौहर खान, इस दिन जैद दरबार संग करेंगी निकाह! जानिए लेटेस्ट अपडेट

Gauhar Khan- Zaid Darbar Wedding date : बिग बॉस 7 की विजेता और बिग बॉस 14 की सुपर सीनियर गौहर खान (Gauhar Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. गौहर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे जैद दरबार (Zaid Darbar) को डेट कर रही है और खबर थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौहर खान जैद से दिसंबर में शादी कर रही है.
Gauhar Khan- Zaid Darbar Wedding date : बिग बॉस 7 की विजेता और बिग बॉस 14 की सुपर सीनियर गौहर खान (Gauhar Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. गौहर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) के बेटे जैद दरबार (Zaid Darbar) को डेट कर रही है और खबर थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौहर खान जैद से दिसंबर में शादी कर रही है.
दरअसल, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि गौहर खान और जैद दरबार दोनों नवंबर में शादी करने वाले है, लेकिन अब रिपोर्ट्स बता रहे है कि उनकी शादी दिसंबर में है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने शादी के लिए 25 दिसबंर की तारीख फिक्स की है. मुंबई के एक होटल में शादी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. ये सेलिब्रेशन 2 दिनों तक चलेगा.
https://www.instagram.com/p/CGxH8bOl8cX/
https://www.instagram.com/p/CGpjdQflDqV/
हालांकि अभी जैद और गौहर ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट ऑफिशियल नहीं की है. बता दें कि इस्माइल दरबार ने खुद दोनों के डेटिंग की बात कही थी. इस्माइल दरबार ने कहा था ‘गौहर के साथ हमारी खास मीटिंग हमारे घर पर हुई थी. और हम सभी साथ मिलकर बिरयानी भी खाए. इस खास मौके पर मेरी पत्नी आयशा ने गौहर से 4 घंटे तक बातचीत की. इस खास मीटिंग के बाद यह बात तो साफ हो गई है कि जैद और गौहर दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं.
उन्होंने आगे कहा था, मेरे बेटे जैद ने मुझे बताया कि वो दोनों एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. एक पिता के तौर पर मैंने एक बार उसे बोला कि वो तुमसे 5 साल बड़ी हैं और शादी जैसे बड़े निर्णय से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि ये रियल लव है. ‘मेरा बेटा इसे लेकर श्योर है. और तभी से गौहर हमारे साथ समय बिताती हैं. गौहर उसकी बहुत देखभाल करती है. इसके अलावा, मेरी पत्नी आयशा को गौहर अच्छी और जेनुइन लगीं.’
व्यक्तिगत जीवन में गौहर खान 2003 में निर्देशक साजिद खान के साथ रिश्ते में रही, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. बाद में उनका नाम अभिनेता कुशाल टंडन के साथ जुड़ा जो कि उनके साथ बिग बॉस में एक प्रतिभागी भी थे, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं टिक पाया. इस तरह गौहर खान का जीवन उतार चढ़ाव से भरपूर रहा है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




