रेखा की इस आदत को पसंद नहीं करते थे अमिताभ बच्चन,बिग बी के शिकायत करने पर एक्ट्रेस ने किया था ऐसे रिएक्ट!
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Oct 2022 12:25 PM
रेखा ने एक चैट शो में खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन को उनकी एक आदत बिल्कुल पसन्द नहीं थी. इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि बिग बी ने उन्हें इस बारे में बताया था. जिसके बाद रेखा ने अपनी ये आदत बदल दी थी.
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बर्थडे आने में कुछ दिन ही बचे हुए हैं. 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो जाएंगे. बिग बी ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, जिनमें फैंस को उनकी और रेखा की जोड़ी सुपरहिट लगती थी. बिग बी और रेखा के लवस्टोरी की चर्चा आज भी होती है. हालांकि एक्टर ने कभी इसपर बात नहीं की. रेखा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी एक आदत बिल्कुल पसन्द नहीं थी.
रेखा, अमिताभ बच्चन से जुड़ी बातें करने से कभी पीछे नहीं हटी. टीवी चैट शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल के एक एपिसोड में रेखा ने दिलचस्प खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था, अमिताभ बच्चन को दो अंजाने की शूटिंग के दौरान मेरी एक आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. मैं सेट पर रोज देर से पहुंचती थी. तो अमिताभ इस बात से बहुत नाराज़ थे और उन्हें मेरी यह आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं थी.
आगे रेखा ने बताया था, एक दिन उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया और मुझे काम को गंभीरता से लेने की सलाह दी. मैं उनकी बातों से बहुत प्रभावित हुई औ उसके बाद मैं समय पर सेट पर आने लगी. बता दें अमिताभ बच्चन और रेखा ने साथ में पहली बार फिल्म दो अनजाने में काम किया था. इसके अलावा दोनों आलाप, खून पसीना, गंगा की सौगंध, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग और सिलसिला में काम कर चुके है.
Also Read: Goodbye BO Collection Day 1: पर्दे पर नहीं चला अमिताभ-रश्मिका मंदाना का जादू, बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय रिलीज हो गई थी. पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










