Alia Ranbir Reception: आलिया-रणबीर की पार्टी में सेलेब्स जमाया रंग, शाहरुख खान भी आए नजर; VIDEO

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Reception News: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को को निजी समारोह में अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच शादी की. शादी के बाद कपल ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए बीते दिन एक पार्टी रखी.
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Reception: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने मुंबई स्थित वास्तु घर पर एक छोटी गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आए. इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, अयान मुखर्जी, अनुष्का रंजन, श्वेता बच्चन समेत कई सितारे शामिल हुए. इन स्टार्स की तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को निजी समारोह में अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच शादी की. शादी के बाद कपल ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए 16 अप्रैल को एक पार्टी रखी. उनकी पार्टी में जो- जो स्टार्स पहुंचे उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. शाहरुख खान औऱ उनकी पत्नी गौरी खान पार्टी में दिखे. इस दौरान शाहरुख के कार की खिड़कियों पर पर्द लगे हुए थे. इसलिए उनकी तसवीर साफ नहीं आई.
https://www.instagram.com/p/CcbKGGrDiRr/
https://www.instagram.com/p/Cca6Uz9jGh_/
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पार्टी में एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी नजर आई. ज्यादतर सेलेब्स ब्लैक आउटफिट में नजर आए, शायद पार्टी का थीम ऐसा कुछ ही हो. एक सूत्र के मुताबिक, रणबीर और आलिया के वेडिंग रिसेप्शन में आए मेहमानों को गिफ्ट नहीं लाने को कहा गया था. करण जौहर के अलावा कोई भी मेहमान तोहफे के साथ नहीं पहुंचा. करण कपल के लिए शैंपेन की बोतल लेकर आए थे.
https://www.instagram.com/p/Cca1xpwq1D-/
https://www.instagram.com/p/CcbO8DujL76/
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पार्टी शकुन बत्रा, रोहित धवन और उनकी पत्नी जान्हवी, लव रंजन और उनकी पत्नी अलीशा वैद, प्रीतम चक्रवर्ती, आदर जैन, तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर और करिश्मा कपूर और भी कई अन्य सेलेब्स दिखे. हालांकि पार्टी की और भी तसवीरें और वीडियोज आनी अभी बाकी है.
https://www.instagram.com/p/Cca-t2hKwGE/
https://www.instagram.com/p/Cca937eqW3M/
बीते दिन आलिया भट्ट ने मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया. सारी तसवीरें काफी खूबसूरत थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेहंदी एक सपने की तरह थी. वह प्यार से भरा दिन था, परिवार, हमारे सबसे अच्छे दोस्त, ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़केवालों का एक सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान डीजे बजा रहा था, मिस्टर कपूर का दिया एक बड़ा सरप्राइज यह सब कुछ मेरे जीवन का सबसे आनंदपूर्ण समय था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




