ePaper

Valentine Day से पहले इरा खान ने नुपुर शिखरे संग रिलेशनशिप किया कंफर्म, रोमांटिक फोटोज वायरल

Updated at : 12 Feb 2021 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
Valentine Day से पहले इरा खान ने नुपुर शिखरे संग रिलेशनशिप किया कंफर्म, रोमांटिक फोटोज वायरल

Ira Khan confirm relationship with nupur shikhare : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) हाल ही में अपनी कजिन ज़ीन मैरी की शादी में दिखी थी. इस दौरान उनके साथ नुपूर शिखरे भी दिखे थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये कयास लगने शुरू हो गए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब इरा ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है.

दरअसल, इरा ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख नुपुर शिखरे से अपने प्यार का इजहार किया हैं. उन्होंने नुपुर संग अपनी कई सारी तसवीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इरा ने पोस्ट में नुपुर को ड्रीम ब्वॉय बताया.

https://www.instagram.com/p/CLJwGAxAhNv/

इन तसवीरों में दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. कभी एक-दूसरे का हाथ थाम तो कभी एक-दूसरी की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे है. इरा के इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई बधाई दे रहा है. फातिमा सना शेख ने पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए और कमेंट किया, Awwww. करणवीर बोहरा ने लिखा, बहुत ही स्वीट.

Also Read: ‘नागिन’ एक्ट्रेस मौनी रॉय का ऑरेंज ड्रेस में जबरदस्त फोटोशूट, हॉट तसवीर देख फैंस बोले- ‘मेरा दिल आपके…’

गौरतलब है कि स्टार किड अपने पापा के फिटनेस कोच नुपुर शिखरे को 6 महीने से डेट कर रही हैं. इरा ने उन्‍हें अपनी मां रीना दत्ता से भी मिलवाया था. वे लॉकडाउन के दौरान एकदूसरे के करीब आए थे. वहीं, हाल ही में इरा नुपुर संग अपनी कजिन ज़ीन मैरी की शादी में शामिल हुई थी. इस दौरान दोनों न्यू कपल के साथ पारंपरिक आउटफिट में पोज देते नजर आए थे.

बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि इरा खान, मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. दोनों की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं. लेकिन फिर खबरें आईं कि उन्‍होंने और मिशाल ने दिसंबर 2019 में अपने दो साल के लंबे रिश्ते को खत्‍म कर दिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola